New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

असर रिपोर्ट : 2023 (ASER Report:2023) 

प्रारंभिक परीक्षा –  असर रिपोर्ट : 2023 (ASER Report:2023)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2 ,शिक्षा

चर्चा में क्यों 

शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ASER 2023: बियॉन्ड बेसिक्स) 17 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में जारी की गई।

aser

प्रमुख बिंदु 

  • यह रिपोर्ट ग्रामीण भारत में 14 से 18 वर्ष की आयु के युवाओं पर ध्यान केंद्रित करता है।
  • यह असर का एक राष्ट्रीय स्तर का घरेलू सर्वेक्षण है।
  • यह ग्रामीण भारत में बच्चों की स्कूली शिक्षा और सीखने की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार करता है।
  • ASER एक राष्ट्रव्यापी नागरिक-नेतृत्व वाला घरेलू सर्वेक्षण है जो ग्रामीण भारत में बच्चों की स्कूली शिक्षा और सीखने की स्थिति की जानकारी प्रदान करता है।
  • असर 2023 'बियॉन्ड बेसिक्स' सर्वेक्षण 26 राज्यों के 28 जिलों में आयोजित किया गया था, जिसमें 14-18 वर्ष आयु वर्ग के कुल 34,745 युवा शामिल हुए।
  • उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को छोड़कर जहां दो ग्रामीण जिलों का सर्वेक्षण किया गया था
  • इस सर्वेक्षण में प्रत्येक प्रमुख राज्य में एक ग्रामीण जिले का सर्वेक्षण किया गया था।

रिपोर्ट में शामिल विषय:

  1. गतिविधि

भारत के युवा वर्तमान में क्या गतिविधियाँ कर रहे हैं ?

  1. क्षमता

क्या वे सरल पाठ पढ़ सकते हैं और बुनियादी गणित कर सकते हैं, और इनका दैनिक जीवन में प्रयोग कर सकते हैं?

  1. डिजिटल जागरूकता और कौशल
    • क्या उनके पास स्मार्टफोन है
    • वे स्मार्टफ़ोन का उपयोग किस लिए करते हैं
    • क्या वे स्मार्टफोन पर कुछ सरल डिजिटल कार्य कर सकते हैं? 

ASER-Report-2023

रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष 

1. गतिविधि

  • 14 से 18 आयु वर्ग में 86.8% युवा किसी शैक्षणिक संस्थान में नामांकित हैं।
  • 14 वर्ष के 3.9% युवा और 18 वर्ष के 32.6% युवा किसी शैक्षणिक संस्थान में नामांकित नहीं हैं।
  • कक्षा 11 या उससे ऊपर नामांकित युवाओं में से 55.7% युवा कला/मानविकी मे नामांकित हैं। 
  • 18.2% लड़कियाँ और 16.7% लड़के डॉक्टर या इंजीनियर बनने की इच्छा रखते हैं।
  • 28.1% लड़कियों की तुलना में अधिक 36.3% लड़के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) विषयों में नामांकित हैं।
  • केवल 5.6% युवा ही व्यावसायिक प्रशिक्षण ले रहे हैं ।
  • सर्वेक्षण में शामिल युवाओं में से केवल 5.6% ने बताया कि वे वर्तमान में व्यावसायिक प्रशिक्षण या अन्य संबंधित पाठ्यक्रम ले रहे हैं ।
  • कॉलेज स्तर पर युवाओं के व्यावसायिक प्रशिक्षण (16.2%) लेने की सबसे अधिक संभावना है।
  • सर्वेक्षण में पाया गया कि अधिकांश युवा छह महीने या उससे कम अवधि के लघु अवधि के पाठ्यक्रम ले रहे हैं।

2. क्षमता

  • 14-18 आयुवर्ग के युवाओं में लगभग 25% युवा अपनी क्षेत्रीय भाषा में कक्षा 2 के स्तर का पाठ नहीं पढ़ सकते हैं।
  • 50% से अधिक युवा भाग का सवाल नहीं कर पाते हैं। 
  • 57.3% युवा अंग्रेजी में वाक्य पढ़ सकते हैं ।
  • 70.9% लड़कों की तुलना में 76% लड़कियाँ अपनी भाषा में कक्षा 2 स्तर का पाठ पढ़ सकती हैं।
  • गणित और अंग्रेजी में लड़के, लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन करती हैं।
  • लगभग 50% युवा दैनिक गणनाएँ कर सकते हैं।

TASK

3. डिजिटल जागरूकता और कौशल

  • लगभग 90% युवाओं के घर में स्मार्टफोन हैं और वो इसका प्रयोग करना जानते हैं। 
  • इनमें से लगभग 60% युवाओं ने स्मार्टफोन का प्रयोग पढ़ाई से संबंधित गतिविधियों के लिए किया।
  • 19.8% लड़कियों तथा 43.7% लड़कों के पास खुद का स्मार्टफोन हैं।
  • 87.8% लड़‌कियों की तुलना में 93.4% लड़के सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं।
  • कक्षा स्तर के बढ़ने साथ डिजिटल कार्यों में प्रदर्शन में सुधार होता है।
  • बुनियादी पढ़ने के स्तर के बढ़ने के साथ डिजिटल कार्य करने की क्षमता बढ़ती है।

digital-task

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ASER 2023: बियॉन्ड बेसिक्स) 17 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में जारी की गई।
  2. ASER 2023 'बियॉन्ड बेसिक्स' ग्रामीण भारत में 14 से 18 वर्ष की आयु के युवाओं पर ध्यान केंद्रित करता है।
  3. सभी युवाओं में से लगभग 90% के पास घर में स्मार्टफोन है और वे इसका उपयोग करना जानते हैं

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ASER 2023: बियॉन्ड बेसिक्स के प्रमुख निष्कर्ष का उल्लेख कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X