New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

एशियाई सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्थान संगठन

(प्रारंभिक परीक्षा: अंतर्राष्ट्रीय संगठन, सामयिक घटनाक्रम)
  • 25 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एशियाई सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्थान संगठन (ASOSAI) की 16वीं सभा में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने वर्ष 2024-2027 के लिए ASOSAI की अध्यक्षता ग्रहण की।
  • इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ASOSAI सदस्यों को अपने निरीक्षण कार्यों को प्रभावी ढंग से करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग और भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी जैसी उभरती डिजिटल प्रौद्योगिकियों एवं डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के विकास पर जोर देने के लिए कहा है।

एशियाई सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्थान संगठन (ASOSAI) के बारे में

  • क्या है : अंतर्राष्ट्रीय सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्था संगठन (INTOSAI) के 7 क्षेत्रीय समूहों में से एक 
  • स्थापना : वर्ष 1979 में 11 सदस्यों के साथ
  • प्रथम सभा : पहली सभा एवं गवर्निंग बोर्ड की बैठक मई, 1979 में नई दिल्ली में
    • इस पहली सभा में ही ASOSAI के नियमों एवं विनियमों को मंजूरी दी गई।
  • सदस्य : कुल 48 एशियाई देश 
  • कार्य
    • सदस्य संस्थाओं के बीच समझ एवं सहयोग को बढ़ावा देना।
    • लेखापरीक्षा सम्मेलनों का आयोजन करना। 
    • लेखा परीक्षा क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देना। 
    • सरकारी लेखा परीक्षकों के लिए प्रशिक्षण एवं शिक्षा की सुविधा प्रदान करना।

INTOSAI के बारे में

  • क्या है : अंतर्राष्ट्रीय सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्था संगठन (INTOSAI) विश्व के सभी सर्वोच्च लेखापरीक्षा संस्थानों (SAI) का एक स्वायत्त, स्वतंत्र, पेशेवर एवं गैर-राजनीतिक संगठन  
  • मुख्यालय : वियना (ऑस्ट्रिया)
  • स्थापना : वर्ष 1953 में क्यूबा की पहल पर हवाना में (स्थापना के समय 34 सदस्य देश)
  • वर्तमान सदस्य : 195 पूर्ण सदस्य, 5 एसोसिएट सदस्य और 2 संबद्ध सदस्य
  • उद्देश्य : सार्वजनिक क्षेत्र की जवाबदेही में प्रभावी योगदान देने, सार्वजनिक पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने तथा सभी के लाभ के लिए सरकारी कार्यक्रमों की अर्थव्यवस्था, प्रभावशीलता एवं दक्षता को बढ़ावा देने में अपने सदस्यों का समर्थन करना
  • कार्य :
    • संबद्ध SAI को पारस्परिक सहायता प्रदान करना
    • विचारों, ज्ञान एवं अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना 
    • अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के भीतर SAI की मान्यता प्राप्त वैश्विक सार्वजनिक हितधारक के रूप में कार्य करना
    • सार्वजनिक क्षेत्र की लेखापरीक्षा के लिए मानक निर्धारित करना
    • SAI क्षमता विकास, सहयोग एवं निरंतर प्रदर्शन सुधार का समर्थन करना
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X