New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सहायक महिला पुजारी

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

चर्चा में क्यों-

  • पुरुषों के गढ़ को तोड़ते हुए तीन युवतियों ने श्री रंगनाथर मंदिर द्वारा संचालित अर्चाकर प्रशिक्षण स्कूल में अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है और जल्द ही उन्हें तमिलनाडु के श्री वैष्णव मंदिरों में तैनात किया जाएगा।

मुख्य बिंदु-

  • एक वर्ष के अंदर एस. कृष्णवेणी, एस. राम्या और रंजीता ‘पंचरात्र आगम’(Pancharathra agama)का पालन करते हुए तमिलनाडु के श्री वैष्णव मंदिरों में सहायक पुजारी बन जाएंगी।
  •  ये राज्य में भट्टार्स (Bhattars)  के रूप में प्रशिक्षण लेने वाली और श्रीरंगम में श्री रंगनाथर मंदिर द्वारा संचालित अर्चक प्रशिक्षण स्कूल में अध्ययन करने वाली पहली तीन महिलाएं हैं।
  • स्नातकोत्तर डिग्री धारक सुश्री राम्या अर्चक स्कूल में शामिल हुईं क्योंकि वह भगवान की सेवा करना चाहती थीं और अर्चक बनने में भी अपना हाथ आजमाना चाहती थीं।
  • उनके अनुसार, “हमने पुरुषों के गढ़ को तोड़ दिया है और पुजारी बनने का प्रशिक्षण लिया है। उम्मीद है कि हमें प्रमुख मंदिरों में जगह मिलेगी ताकि हमें अच्छा अनुभव मिल सके और हम और भी सीख सकें।“ 
  • एस. कृष्णवेणी ने गणित में बी.एस.सी. किया है,किंतु वह अपने भगवान की सेवा करना चाहती थी।
  • उनके अनुसार, “मेरे पिता और दादा हमारे गाँव के मरियम्मन मंदिर में सेवा करते हैं। पंचरात्र आगम के अनुसार, हम सभी ने अपने प्रशिक्षण के छठे महीने के दौरान मन्नारगुडी सेंदालंगारा जीयर से दीक्षा प्राप्त की। ऐसा कहा जाता है कि यह आगम भगवान श्री नारायण ने पांच ऋषियों को पांच रातों में सौंपा था। न तो मैं और न ही अन्य लोग वेतन के बारे में चिंतित हैं, क्योंकि हमें विश्वास है कि भगवान हमारे लिए प्रावधान करेंगे।“
  • ये युवतियां 12 सितंबर, 2023 को चेन्नई में आयोजित एक समारोह में हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (एचआर एंड सीई) मंत्री पी.के. शेखरबाबू से अपना प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए शहर आई थीं।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- तीन युवतियां पहली बार ‘पंचरात्र आगम’(Pancharathra agama)का पालन करते हुए तमिलनाडु के श्री वैष्णव मंदिरों में सहायक पुजारी बन जाएंगी।उनमें कौन शामिल नहीं है?

(a) एस. कृष्णवेणी

(b) एस. राम्या

(c) रंजीता

(d) विजयालक्ष्मी

उत्तर- (d)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X