New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

क्षुद्रग्रह 2024 पीटी-5

अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी के अनुसार, क्षुद्रग्रह ‘2024 PT5’ 29 सितम्बर से 25 नवम्बर 2024 तक एक पृथ्वी के चक्कर लगा सकता है। हालाँकि, इसके अत्यधिक धुंधले होने के कारण इसे बिना किसी उपकरण की सहायता से नहीं देखा जा सकता है।

क्षुद्रग्रह 2024 PT5 के बारे में

  • मिनी-मून, 2024 PT5 क्षुद्रग्रह को हाल ही में 7 अगस्त को क्षुद्रग्रह टेरेस्ट्रियल-इम्पैक्ट लास्ट अलर्ट सिस्टम (ATLAS) द्वारा देखा गया है।
  • 10 मीटर (33 फीट) व्यास वाले इस खगोलीय पिंड की कक्षीय विशेषताएं अर्जुन क्षुद्रग्रह बेल्ट के क्षुद्रग्रहों के समान हैं।
    • अर्जुन क्षुद्रग्रह बेल्ट पृथ्वी के समान सूर्य के चारों ओर एक कक्षा साझा करते हैं।
  • पृथ्वी के चारों ओर 53 दिनों की अपनी परिक्रमा के दौरान, यह एक पूर्ण चक्कर नहीं लगाएगा, बल्कि पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव से दूर जाने से पहले एक घोड़े की नाल के आकार का चक्कर लगाएगा।

क्या होते हैं मिनी-मून (सूक्ष्म चंद्रमा)

  • कुछ क्षुद्रग्रह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में अपने प्रक्षेप पथ से विचलित हो जाते हैं और कुछ समय के लिए पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं। इन क्षुद्रग्रहों को ‘मिनी-मून’ कहा जाता है।
    • इन छोटे, तेज़ गति वाले क्षुद्रग्रहों का पता लगाना और पहचानना कठिन होता है।
  • पृथ्वी अपने गुरुत्वाकर्षण बल से क्षुद्रग्रहों को अपनी कक्षा में खींचने का प्रयास करती है। ऐसे में क्षुद्रग्रह चंद्रमा के समान हमारे ग्रह के चारों ओर एक या अधिक पूर्ण चक्कर लगाते हैं। कई बार क्षुद्रग्रह परिक्रमा पूरी करने से पहले ही पृथ्वी के अण्डाकार पथ से अलग हो जाते हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR