New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

एमवी लीला नोरफोक के हाईजैक का प्रयास विफल

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, एमवी लीला नोरफोक, MARCOS
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर- 2 और 3

संदर्भ-

  • 5 जनवरी, 2024 को सोमालिया तट पर हाईजैक जहाज एमवी लीला नोरफोक पर सवार 15 भारतीयों सहित सभी चालक दलों को बचा लिया गया है।

ship-hijack

मुख्य बिंदु-

  • अरब सागर में सोमालिया के तट के नजदीक लाइबेरिया का झंडा लगा मालवाहक जहाज एमवी लीला नोरफोक हाईजैक हो गया था। 
  • यह जहाज ब्राजील के पोर्ट डू एको से बहरीन के खलीफा बिन सलमान पोर्ट पर जा रहा था।
  • इस जहाज के हाईजैक होने की सूचना 4 जनवरी, 2024 को ब्रिटिश सेना के अंतर्गत कार्य करने वाले संगठन मेरीटाइम ट्रेड आपरेशंस (UKMTO) ने दी थी।
  • जानकारी मिलने के बाद जहाज का पता लगाने के लिए तुरंत एक युद्धपोत आइएनएस चेन्नई भेज दिया गया। 
  • कोलकाता क्लास की स्टील्थ गाइडेड आईएनएस चेन्नई एक मिसाइल विध्वंसक है, जो समुद्री डकैती रोधी गश्त पर था
  • इसके बाद भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो (MARCOS) ने त्वरित कार्यवाही की।
  • MARCOS ने "स्वच्छता"(sanitisation) अभियान के तहत 15 भारतीयों सहित सभी 21 चालक दल को बचा लिया।
  • MARCOS को पहुँचने से पहले जहाज को P-8I समुद्री गश्ती विमान, प्रीडेटर MQ9B UAV और इंटीग्रल हेलोस (जहाज पर हेलीकॉप्टर) द्वारा निरंतर निगरानी में रखा गया।
  • किसी भी समूह ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

समुद्री लुटेरों की बढ़ती सक्रियता- 

  • अरब सागर में हूती विद्रोहियों द्वारा मालवाहक जहाजों पर हमले को लेकर विदेश मंत्रालय ने चिंता जाहिर की है। 
  • 2017 में अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के विशेष अभियान ने इन लुटेरों का लगभग सफाया कर दिया था।
  • अरब सागर में हूती विद्रोहियों द्वारा मालवाहक जहाजों पर हमले को लेकर विदेश मंत्रालय ने चिंता जाहिर की है। 
  • समुद्री लुटेरों का फिर से सक्रिय होना पूरे विश्व के लिए एक चिंता का विषय बन गया हैं। 
  • लूट की हालिया घटनाएं-
    • दिसंबर, 2023 में भारतीय नौसेना ने माल्टा-ध्वजांकित जहाज एमवी रुएन की सहायता की थी।
    • 23 दिसंबर, 2023 को लाइबेरिया-ध्वजांकित व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो एक ड्रोन हमले का शिकार हो गया था।
    • 24 दिसंबर, 2023 को गैबॉन-ध्वजांकित वाणिज्यिक तेल टैंकर एमवी साईं बाबा एक अन्य नॉर्वेजियन-ध्वजांकित जहाज के साथ दक्षिणी लाल सागर में ड्रोन हमले का शिकार हो गया।

अरब सागर में भारत की सक्रियता-

  • ये हमले भारतीय विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र के करीब समुद्री घटनाओं में बदलाव का संकेत देते हैं।
  • इन घटनाओं के मद्देनजर भारतीय नौसेना ने फ्रंटलाइन विध्वंसक, फ्रिगेट के साथ-साथ लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमानों को तैनात करके मध्य और उत्तरी अरब सागर में समुद्री सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है।
  • इस क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हमलों को रोकने के लिए अरब सागर में भारतीय नौसेना के पांच युद्धपोत तैनात किए हैं।
    1. आईएनएस कोच्चि
    2. आईएनएस मोर्मुगाओ
    3. आईएनएस कोलकाता
    4. आईएनएस चेन्नई
    5. तलवार क्लास का एक फ्रिगेट
  • युद्धपोतों के साथ P8I समुद्री गश्ती विमान, MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन और डोर्नियर विमान क्षेत्र की निगरानी बढ़ा रहे हैं।

मार्कोस (MARCOS)-

  • भारतीय नौसेना में वर्ष 1987 में इलीट कमांडो फोर्स मार्कोस का गठन हुआ था।
  • इसे नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी), वायुसेना की गरुड़ और थलसेना की पैरा स्पेशल फोर्स की तर्ज पर गठित किया गया है।
  • मार्कोज के काम करने का तरीका अमेरिका की इलीट नेवी सील्स जैसा है, जिसने समुद्र में डकैती की कई कोशिशों को नाकाम किया है।
  • नौसेना की इस स्पेशल टुकड़ी का मकसद कांउटर टेररिज्म, किसी जगह का खास निरीक्षण, अनकंवेंशनल वॉरफेयर जैसे केमिकल-बायोलॉजिकल अटैक, बंधकों को छुड़ाना, जवानों को बचाना और इस तरह के खास ऑपरेशनों को पूरा करना है। 
  • समुद्र में डकैती, समुद्री घुसपैठ और हवाई जहाज की हाईजैकिंग तक के लिए मार्कोस के जवान प्रशिक्षित किए जाते हैं। 
  • मार्कोज का नारा है- द फ्यू, द फियरलेस है।
  • इस इलीट फोर्स के नाम ऑपरेशन कैक्टस, लीच, पवन और चक्रवात के खतरों से निपटने के कई उपलब्धियां हैं।
  • ऑपरेशन कैक्टस के तहत मार्कोज ने मालदीव में रातोंरात तख्तापलट की कोशिशों को रोक दिया था। 
  • 26/11 मुंबई हमलों के दौरान मार्कोस ने ऑपरेशन ब्लैक टॉरनेटो चलाया था। 
  • इसने 1980 के दौर में श्रीलंका के गृह युद्ध के दौरान ऑपरेशन पवन चलाया था, जिसके जरिए लिट्टे के कब्जे वाले कई क्षेत्रों को छुड़ाने में मदद मिली थी। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- सोमालिया के तट के निकट हाईजैक हुए मालवाहक जहाज एमवी लीला नोरफोक के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. इस जहाज पर ब्राजील का झंडा लगा हुआ था।
  2. यह ब्राजील के पोर्ट डू एको से बहरीन के खलीफा बिन सलमान पोर्ट पर जा रहा था।

 नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए-

(a) केवल 1 

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (b)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- अरब सागर में समुद्री डकैतों के बढ़ते हमले भारतीय विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र के करीब समुद्री घटनाओं में बदलाव का संकेत देते हैं। विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X