New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ऑस्ट्रेलिया- चीन विवाद

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, HMAS Toowoomba,  PLA-N destroyer (DDG-139)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2  
                           

संदर्भ-

  • 18 नवंबर,2023 को ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के जहाज और चीनी युद्धपोत के बीच "असुरक्षित और अव्यवसायिक" संपर्क के कारण ऑस्ट्रेलियाई सैन्य गोताखोरों के घायल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने चीन के सामने गंभीर चिंता व्यक्त की है।

मुख्य बिंदु-

  • ऑस्ट्रेलिया का ‘एक लंबी दूरी का जहाज’(a long-range frigate) एचएमएएस टुवूम्बा( HMAS Toowoomba) जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में रुक गया, क्योंकि इसके प्रोपेलर में मछली पकड़ने का जाल फंस गया था। 
  • जाल को साफ़ करने के लिए जब गोताखोरी अभियान चल रहा था, उस समय चीनी युद्धपोत PLA-N destroyer (DDG-139)  ऑस्ट्रेलियाई जहाज की ओर बढ़ा।
  • इसके बाद युद्धपोत अपने पतवार पर लगे सोनार को इस तरह से संचालित कर रहा था जिससे ऑस्ट्रेलियाई गोताखोरों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया था, जिन्हें पानी से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
  • ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स के अनुसार, यह आचरण असुरक्षित और गैर-पेशेवर था।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न- 

प्रश्न- हाल ही में चर्चा में रहे योजना विध्वंसक (डीडीजी-139) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

(a) यह रूस का एक लंबी दूरी का मिसाइल है।

(b) यह चीन का एक युद्धपोत है।

(c) यह इजरायल का एक शक्तिशाली ड्रोन है।

(d) यह भारत द्वारा निर्मित एक  विध्वंसक जहाज है।

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- चीन और ऑस्ट्रेलिया के नौसैनिकों में हुए हाल के विवाद में ऑस्ट्रेलिया ने चीन पर असुरक्षित और गैर-पेशेवर आचरण का आरोप लगाया है। समीक्षा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X