New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 28th April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 28th April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM

आयुर्वेद दिवस

चर्चा में क्यों

हाल ही में, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) ने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु

  • आयुष मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान को इस वर्ष आयुर्वेद दिवस के लिये नोडल एजेंसी नियुक्त किया है। 
  • ‘हर दिन हर घर आयुर्वेद’ को इस वर्ष के आयुर्वेद दिवस की थीम के रूप में चयनित किया गया है।
  • अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने छह सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों की घोषणा की है। इनका आयोजन 12 सितंबर से 23 अक्तूबर के बीच किया जा रहा है।

आयुर्वेद दिवस

  • आयुष मंत्रालय प्रत्येक वर्ष धन्वंतरी जयंती अर्थात धनतेरस पर आयुर्वेद दिवस मनाता है। इस वर्ष यह 23 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। प्राचीन साहित्य में धन्वंतरी को आयुर्वेद विशेषज्ञ माना गया है ।
  • इस दिवस के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य भारतीय नागरिकों को आयुर्वेद के प्रादुर्भाव और महत्व से अवगत करना है। साथ ही, ‘स्वास्थ्य भारत से स्वास्थ्य विश्व’ की संकल्पना को साकार करना है।
  • इस कार्यक्रम में 3J अर्थात ‘जन संदेश, जन भागीदारी और जन आंदोलन’ के लक्ष्य के साथ विभिन्न मंत्रालय भागीदारी कर रहे हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR