New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों-

  • केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह ने 18 अगस्त, 2023 को बिहार के बाढ़ में ‘बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट’ की 660 मेगावाट की इकाई राष्ट्र को समर्पित की।

मुख्य बिंदु-

  • श्री सिंह ने कहा,इस इकाई का चालू होना देश को विश्वसनीय और सस्ती बिजली प्रदान करने के सरकार के प्रयास में एक और मील का पत्थर है।
  • मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि परियोजना की शेष तीसरी इकाई भी सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।
  • उन्होंने बिहार की 90% से अधिक बिजली आवश्यकता को पूरा करने के लिए एनटीपीसी की सराहना की।
  • उनके अनुसार,सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश को बिजली की कमी से बिजली अधिशेष में बदल दिया है। 
  • श्री सिंह ने कहा, पूरे देश को एक फ्रीक्वेंसी पर चलने वाले एक एकीकृत ग्रिड से जोड़ा गया है। 
  • उन्होंने कहा कि वितरण प्रणालियों को अभूतपूर्व पैमाने पर मजबूत किया गया है और सभी राज्यों में वितरण प्रणाली को मजबूत करने की योजनाएं 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृत लागत पर लागू की गई हैं। 
  • श्री सिंह ने बताया कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की औसत उपलब्धता साढ़े 20 घंटे और शहरी क्षेत्रों में औसत साढ़े 23 घंटे है।
  • उन्होंने यह भी बताया कि बिजली मंत्रालय ने बिजली अधिनियम, 2003 के तहत बिजली (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियम, 2020 को अधिसूचित किया है। इन नियमों के कार्यान्वयन से यह सुनिश्चित होगा कि नए बिजली कनेक्शन, रिफंड और अन्य सेवाएं समयबद्ध तरीके से दी जाएंगी। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में किस राज्य में ‘बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट’ की 660 मेगावाट की इकाई राष्ट्र को समर्पित की गई?

(a) बिहार

(b) राजस्थान

(c) उत्तर प्रदेश

(d) मध्य प्रदेश

उत्तर- (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- पूरे देश को एक फ्रीक्वेंसी पर चलने वाले एक एकीकृत ग्रिड से जोड़ा गया है।इससे देश के औद्योगिक क्षेत्र को मिलने वाले लाभ की चर्चा करें।

स्रोत- PIB

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR