New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

बाल्टिक-कनेक्टर गैस पाइपलाइन (Baltic-connector gas pipeline)

प्रारंभिक परीक्षा –  बाल्टिक-कनेक्टर गैस पाइपलाइन
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

चर्चा में क्यों

फिनलैंड और एस्टोनिया के बीच बाल्टिक सागर में बिछी गैस पाइपलाइन को रिसाव के कारण बंद कर दिया गया है।

gas-pipeline

 प्रमुख बिंदु 

  • फिनलैंड के लिए गैस आपूर्ति के लिए पाइपलाइन महत्वपूर्ण है, लेकिन ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक स्रोत भी उपलब्ध हैं।
  • बाल्टिक सागर अटलांटिक महासागर का एक शाखा है जो डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, जर्मनी, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, रूस, स्वीडन और उत्तरी एवं मध्य यूरोपीय मैदान से घिरा हुआ है।
  •  यह स्कैंडिनेवियाई प्रायद्वीप को यूरोप से अलग करता है।
  • फिनलैंड और एस्टोनिया ने 8 अक्टूबर 2023 को बताया कि बाल्टिक सागर में दोनों देशों की बीच बिछी ‘बाल्टिक कनेक्टर’ गैस पाइपलाइन के रिसाव होने के संदेह पर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
  • इस गैस पाइपलाइन का संचालन करने वाली फिनलैंड की ‘गैसग्रिड फिनलैंड ’ और एस्टोनिया की ‘एलेरिंग’ कंपनी ने जानकारी दी।

बाल्टिक-कनेक्टर पाइपलाइन

  • बाल्टिक-कनेक्टर पाइपलाइन की लम्बाई  77 किमी (48 मील) है।
  • बाल्टिक-कनेक्टर पाइपलाइन 2020 में प्रारंभ की गई।
  •  इसका उपयोग एस्टोनिया और फिनलैंड के बीच गैस भेजने के लिए किया जाता है।
  •  मई 2022 में रूसी आयात बंद होने के बाद से यह पाइपलाइन फिनलैंड का एकमात्र प्राकृतिक गैस आयात करने का चैनल रहा है।
  •  फ़िनलैंड की ऊर्जा खपत में प्राकृतिक गैस का योगदान लगभग 5% है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. बाल्टिक-कनेक्टर पाइपलाइन की लम्बाई  77 किमी (48 मील) है।
  2. बाल्टिक-कनेक्टर पाइपलाइन 2020 में प्रारंभ की गई।
  3. बाल्टिक-कनेक्टर पाइपलाइन का उपयोग एस्टोनिया और फिनलैंड के बीच गैस भेजने के लिए किया जाता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक  

(b) केवल दो 

(c) सभी तीन  

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में गैस पाइपलाइन के महत्त्व का उल्लेख कीजिए। साथ ही, विश्व के प्रमुख गैस पाइपलाइनों का विवरण प्रस्तुत कीजिए।

स्रोत: बीबीसी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X