New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

श्रीलंका में चीनी जासूसी जहाजों के प्रवेश पर प्रतिबंध

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, HAI यांग 24 HAO, शी यान 6, युआन यांग 5
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर- 2

संदर्भ-

  • 20 दिसंबर, 2023 को श्रीलंका ने अपनी समुद्री सीमा में अनुसंधान करने के लिए विदेशी जहाजों को अनुमति देने पर एक साल के लिए रोक लगाने का फैसला किया है।

Chinese-spy

मुख्य बिंदु-

  • श्रीलंका के विदेश मंत्री अली सबरी ने श्रीलंकाई समुद्री सीमा में चीनी निगरानी जहाज को अनुमति देने के लिए बार बार की जा रही अपील के बीच यह घोषणा की। 
  • चीन जनवरी, 2024 में श्रीलंकाई समुद्री सीमा में एक और अनुसंधान जहाज के रूकने की अनुमति मांग रहा था।
  • श्रीलंका ने देश में आने वाले विदेशी सैन्य जहाजों और विमानों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी विकसित की है।
  • एसओपी के तहत निर्धारित दिशानिर्देश उन सभी देशों को भेज दिए गए हैं जिन्होंने पिछले 10 वर्षों के दौरान श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अपने जहाज तैनात किए हैं।

भारत ने आपत्ति जताई थी-

  • चीन नियमित रूप से अपने अनुसंधानपरक/निगरानी जहाजों को श्रीलंका भेजता है। 
  • अगस्त, 2023 में चीन की नौसेना का जंगी जहाज 'HAI यांग 24 HAO' दो दिन की यात्रा पर आया था। 
  • चीन का सर्वेक्षण एवं अनुसंधान जहाज 'शी यान 6' भारत की आपत्ति के बाद भी अक्टूबर, 2023 में श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पर ठहरा था।
  • इस जहाज ने हिंद महासगार में 'नेशनल एक्वेटिक रिसोर्सेज एंड डेवलपमेंट एजेंसी' के साथ अनुसंधान कार्य किया था।
  • अगस्त, 2023 में चीनी बैलेस्टिक मिसाइल एवं सेटेलाइट निगरानी जहाज 'युआन यांग 5' श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पहुंचा था। 
  • भारत ने इस जहाज के वहां पहुंचने और रूकने पर विरोध किया था। 
  • भारत को इस बात की चिंता है कि इन जहाजों की उच्च प्रौद्योगिकी वाली निगरानी प्रणाली श्रीलंका जाने के रास्ते में भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों की जासूसी करने की चेष्टा कर सकती है। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. 'HAI यांग 24 HAO' उत्तर कोरिया का बैलेस्टिक मिसाइल है।
  2. 'युआन यांग 5' चीन का नवीनतम रॉकेट लॉन्चर है।
  3. 'शी यान 6' चीन द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया यान है।

उपर्युक्त में से कितने/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों

(d) कोई नहीं

उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- भारत को इस बात की चिंता है कि चीन के जहाजों की उच्च प्रौद्योगिकी वाली निगरानी प्रणाली श्रीलंका जाने के रास्ते में भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों की जासूसी करने की चेष्टा कर सकती है। भारत की इस चिंता की समीक्षा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR