New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

दुनिया की सबसे बड़ी हीरा खनन कंपनी अलरोसा पर प्रतिबंध

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, अलरोसा
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर- 2

संदर्भ-

  • 3 जनवरी, 2024 को यूरोपीय संघ दुनिया की सबसे बड़ी हीरा खनन कंपनी अलरोसा और उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी पावेल मारिनिचेव पर प्रतिबंध लगा दिया।

 यूरोपीय संघ द्वारा अलरोसा पर प्रतिबंध
Alrosa

मुख्य बिंदु-

  • यूरोपीय संघ ने यह प्रतिबंध रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए लगाया है।
  • अलरोसा रूस के हीरा उत्पादन का लगभग 90% हिस्सा उत्पादित करता है।
  • यह कंपनी आर्थिक क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो रूस को पर्याप्त राजस्व प्रदान करती है।

प्रभाव-

  • यूरोप में अलरोसा की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। 
  • यूरोपीय संघ के नागरिकों और कंपनियों को अलरोसा को धन उपलब्ध कराने से रोक दिया जाएगा। 
  • मई, 2023 में नियुक्त सीईओ मैरिनिचेव यूरोप में यात्रा प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं।

पूर्व की कार्यवाही-

  • यूरोपीय संघ ने पहले ही रूसी गैर-औद्योगिक प्राकृतिक और सिंथेटिक हीरे और हीरे के आभूषणों के आयात, खरीद या हस्तांतरण पर प्रतिबंध लगा दिया था। 
  • यह प्रतिबंध रूस में उत्पन्न होने वाले, रूस से निर्यात किए जाने वाले और अन्यत्र संसाधित रूसी हीरे पर लगाया गया था।
  • यूरोपीय संघ अब तक लगभग 1,950 रुसी व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा चुका है।
  • ज्यादातर प्रतिबंध कंपनियों, बैंक या सरकारी एजेंसियों पर लगाई गई हैं।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- अलरोसा के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. यह विश्व की सबसे बड़ी हीरा कंपनी है।
  2. यह दक्षिण अफ्रीका में स्थित है।
  3. हाल ही में यूरोपीय संघ ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) केवल 3

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- रुसी कंपनियों पर यूरोपीय संघ द्वारा लगाए जाने वाले प्रतिबंध से रुसी अर्थवयवस्था एवं रूस-यूक्रेन युद्ध पर पड़ने वाले प्रभाव की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR