New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

बंगारू आदिगलार 

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

चर्चा में क्यों-

  • महिलाओं के लिए मंदिरों में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करने वाले आध्यात्मिक गुरु बंगारू आदिगलर का 18 अक्टूबर,2023 को निधन हो गया।

Bangaru-adigalar

मुख्य बिंदु-

  • बंगारू आदिगलर को 'अम्मा' के नाम से जाना जाता है। 
  • उनके भक्त उन्हें 'अम्मा' (मां) के रूप में पूजते हैं, जो शक्ति पूजा के प्रतीक के रूप में लाल वस्त्र का उपयोग करते हैं।
  • इन्होंने महिलाओं के लिए शक्ति मंदिरों के गर्भगृह में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करने जैसा क्रांतिकारी सुधार किया था ।
  • इन्होंने अधिपराशक्ति सिद्ध पीठम की स्थापना की थी और उसके प्रमुख भी थे।
  • अधिपराशक्ति (देवी पार्वती) आध्यात्मिक आंदोलन को चेन्नई के पास मेलमारुवथुर मंदिर और तमिलनाडु में इसके स्थानीय पूजा समूहों के रूप में जाना जाता है।
  • उन्होंने पूजा को सरल और आसान बना दिया और महिलाओं को महत्व दिया।
  • मेलमारुवथुर मंदिर एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां एक महिला अपने मासिक धर्म के दौरान भी पूजा कर सकती है।
  • राष्ट्र के प्रति आध्यात्मिक सेवाओं के लिए 'अम्मा' को 2019 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Melmaruvathur-temple

  • उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए तमिलनाडु के राज्यपाल ने कहा, "एक अत्यधिक विकसित आत्मा और महान आध्यात्मिक शिक्षक। शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और सामाजिक सुधारों में उनका योगदान हमें प्रेरित करता रहेगा। उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।"

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- बंगारू आदिगलर को किस कार्य के लिए जाना जाता है?

(a) स्थानीय प्रशासन के सुचारू संचालन के लिए

(b) तेलुगू भाषियों के लिए अलग राज्य की स्थापना के आंदोलन के लिए

(c) मंदिरों में महिलाओं को प्रवेश दिलाने के लिए

(d) कर्नाटक में स्वच्छ भारत के एम्बेस्डर के रूप में 

उत्तर- (c)




« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR