New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

 बीच गेम्स, 2024: दीव

प्रारंभिक परीक्षा: बीच गेम्स-2024, ब्लू फ्लैग

संदर्भ:

भारत में पहला मल्टी-स्पोर्ट बीच गेम्स संपन्न हुआ, जिसकी पदक तालिका में मध्य प्रदेश ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

Beach-Games

प्रमुख बिंदु:

  • बीच गेम्स, 2024  का आयोजन 4 से 11 जनवरी के बीच हुआ। 
  • गेम्स का आयोजन केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव के ब्लू फ्लैग प्रमाणित घोघला समुद्र तट पर हुआ।
  • इसमें 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,404 प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों में 8 खेलों में प्रतिभाग किया।
  • प्रतियोगिता में शामिल खेल- वॉलीबॉल, पेनकैक सिलाट, बीच बॉक्सिंग, बीच सॉकर, समुद्र-तैराकी, मलखंभ, बीच कबड्डी और रस्साकशी।

Games

बीच गेम्स के महत्त्व:

  • भारत की खेल पहचान के ढांचे में समुद्र तट के खेल के सार को शामिल करना है।
  • इससे स्थानीय प्रतिभाओं की कला और कौशल को निखारने में मदद मिलेगी।
  • समुद्र तट पर खेलों के कारण आने वाले वर्षों में दीव में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी।
  • खेल पारिस्थितिकी तंत्र से देश में एक मजबूत खेल संस्कृति विकसित होती है।

blue-flag

ब्लू फ्लैग:

किसी ‘समुद्री तट’ यानी ‘बीच’ को दिया जाने वाला एक विशेष प्रमाण-पत्र होता है, जो प्रदर्शित करता है कि बीच प्लास्टिक मुक्त, गंदगी मुक्त, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,  अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार पर्यटन सुविधा, पर्यावरण शिक्षा और सूचना आदि से युक्त है। यह ‘फ़ाउंडेशन फॉर इनवॉयरमेंटल एजुकेशन’ नामक संगठन द्वारा दिया जाता है।

बीच गेम्स 2024 के परिणाम:

  • मध्य प्रदेश 7 स्वर्ण सहित कुल 18 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
  • महाराष्ट्र ने 3 स्वर्ण सहित 14 पदक जीते, जबकि तमिलनाडु, उत्तराखंड और मेजबान दादरा, नगर हवेली, दमन और दीव ने 12-12 पदक हासिल किए।
  • असम ने 8 पदक जीते, जिनमें से 5 स्वर्ण थे।
  • लक्षद्वीप ने बीच सॉकर में स्वर्ण पदक हासिल किया।

खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास:

  • नई खेल प्रतिभाओं की पहचान करने के लिए सरकार ‘खेलो इंडिया गेम्स’ के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है।
  • केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के लिए देश भर में 1,000 'खेलो इंडिया सेंटर' बनाने का फैसला किया है।
  • ये सभी सेंटर मार्च 2024 से पहले तैयार करने की योजना है।

प्रश्न:-  बीच गेम्स, 2024 के सम्बन्ध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. भारत में पहले मल्टी-स्पोर्ट बीच गेम्स का आयोजन किया गया।
  2. मध्य प्रदेश पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर- (c)

  

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR