New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

बेकी नदी

प्रारम्भिक परीक्षा –भारत की नदियाँ 
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र -1 

सन्दर्भ 
  • भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा 2001 की जनगणना के आधार पर, 20 जून 2023 को असम के लिए परिसीमन प्रस्ताव का मसौदा जारी किया गया।

eci

प्रमुख बिन्दु

  • असम राज्य की विधानसभा और संसदीय सीटों की संख्या क्रमशः 126 और 14 पर अपरिवर्तित है, लेकिन कई निर्वाचन क्षेत्रों को नया आकार दिया जा सकता है। आरक्षित सीटों की संख्या 24 से बढ़ाकर 28 करने का भी प्रस्ताव किया गया है।
  • राजनीतिक संस्थाएं भी तब तक असम में परिसीमन नहीं चाहती थीं, जब तक कि "अवैध आप्रवासियों", यानी बांग्लादेशियों, जिनमें ज्यादातर मुस्लिम थे, को बाहर निकालने के लिए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को अद्यतन न कर दिया जाय।
  • असम राज्य की सीमा, तार्किक भौगोलिक सीमाओं के बजाय अलगाव की सांप्रदायिक रेखाओं पर आधारित है। यह मुसलमानों के निर्वाचित होने की संभावना को कम करती है।
  • बेकी नदी आप्रवासियों यानी बांग्लादेशियों, जिनमें ज्यादातर मुस्लिम हैं के आवागमन का मुख्य साधन है। इसलिए ये नदी वहाँ की राजनीतिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। 
  • इस नदी के पास रहने वाले ज्यादातर बंगाली मूल के मुसलमान, जिन्हें अपमानजनक रूप से 'मिया' कहा जाता है, ये दशकों से अपने जीवन को बेकी नदी के प्रवाह के अनुसार समायोजित करते रहे हैं। 

बेकी नदी

Becky-River

  • बेकी नदी भूटान की पहाड़ियों से निकलती है इसे भूटान में कुरीसु नदी के नाम से जाना जाता है। यह भारत में असम के उत्तर में प्रवाहित होती है। 
  • यह ब्रह्मपुत्र नदी के दाहिने किनारे की सहायक नदियों में से एक है।
  • बेकी नदी असम राज्य के बारपेटा जिले में प्रवाहित होती हुई अंततः बंगाल की खाड़ी में विलीन हो जाती है।
  • यह नदी मानस राष्ट्रीय उद्यान से होकर प्रवाहित होती है ।

मानस राष्ट्रीय उद्यान 

  • मानस राष्ट्रीय उद्यान भारत के असम राज्य में स्थित है। 
  • वर्ष 1985 में यूनेस्को (UNESCO) ने इसे विश्व विरासत स्थल (World Heritage Site) का दर्ज़ा प्रदान किया था।
  • वर्ष 1989 में इसे बायोस्फीयर रिज़र्व (Biosphere Reserve) तथा वर्ष 1990 में नेशनल पार्क का दर्जा दिया गया। 
  • यह राष्ट्रीय उद्यान जंगली भैंस, रॉयल बंगाल टाइगर, गोल्डन लंगूर, हिसपिड हेयर आदि जानवरों का निवास स्थान है। 
  • इसका नाम मानस नदी के नाम पर रखा गया है, जो ब्रह्मपुत्र नदी की एक सहायक नदी है।
  • बेकी नदी जैव-विविधता कि दृष्टि से बहुत ही समृद्ध मानी जाती है। 
  • इस नदी में विभिन्न प्रकार की खाद्य मछलियों की प्रजातियां, सजावटी मछलियों की प्रजातियां, उभयचरों, सरीसृपों तथा कीड़ों की प्रजातियां आदि पायी जाती हैं।
  • इस नदी में प्रति वर्ष भारी मात्रा में पानी छोड़ने के कारण यह नदी मानसून के मौसम में बाढ़ग्रस्त हो जाती है।जिससे असम में काफी जन-धन की हानि होती है। 
  • यह नदी असम के कई समुदायों के लिए आजीविका और परिवहन के साधन के रूप में भी कार्य करती है। इसलिए हम कह सकते हैं कि यह नदी असम के कई समुदायों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • बेकी नदी पर एनएच - 31 पुल स्थित है, जो नदी के उस पार चलता है। जिस कारण नदी और उसके आसपास का दृश्य सुंदर और मनमोहक लगता है।
  • बरपेटा जिला का सतरा वैष्णव भक्तों के लिए प्रमुख तीर्थ स्थल है। जहाँ वैष्णववाद की शिक्षाओं और संस्कृति का प्रसार किया जाता है।
  • इसे लगभग 500 साल पहले, 1583 ईस्वी में, श्री माधवदेव द्वारा स्थापित किया गया था।
  • भूटान में भारत-निर्मित 60MW कुरिचू जलविद्युत परियोजना बेकी नदी स्थित है। 

प्रारम्भिक परीक्षा  

प्रश्न : बेकी नदी किसकी सहायक नदी है?

(a) गोदावरी नदी

(b) ब्रह्मपुत्र नदी 

(c) गंगा नदी 

(d) कृष्णा नदी 

उत्तर (b)

मुख्य परीक्षा

प्रश्न : पूर्वी भारत में प्रवाहित होने वाली नदियों की प्रमुख विशेषताओं तथा उनसे होने वाले लाभों का वर्णन कीजिए ?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR