New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

बेकल किला (Bekal Fort)

प्रारंभिक परीक्षा – बेकल किला (Bekal Fort)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-

चर्चा में क्यों

केरल का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का कारवां पार्क (caravan park) बेकल किले में बनेगा।

Bekal-fort

प्रमुख बिंदु 

  • केरल पर्यटन विकास निगम (KTDC) ने केरल के कासरगोड जिले में स्थित बेकल किले में एक कारवां पार्क (caravan park) और आश्रय शिविर (shelter camp) विकसित करने की योजना बनाई है।
  • बेकल किला 1650 ईस्वी में बना और केलाडी राजवंश (Keladi dynasty) के शिवप्पा नायक द्वारा निर्मित है।
  • यह  केरल के सबसे बड़े किले के रूप में जाना जाता है।

Keladi-dynasty

  • बेकल किला इतिहास में विभिन्न राजवंशों के उत्थान और पतन का गवाह रहा है और अंततः मैसूर साम्राज्य के नियंत्रण में आ गया।
  • एक पहाड़ी पर अच्छी तरह से संरक्षित किला एक आश्चर्यजनक वास्तुकला और हरे-भरे वातावरण के बीच स्थित है।
  • बेकल किले की अनूठी संरचना के कारण समुद्र से उभरी हुई प्रतीत होती है।
  • बेकल किले की खूबसूरत परिवेश तेजी से एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र और फिल्म निर्माण का पसंदीदा शूटिंग स्थल बनता जा रहा  है।
  • बेकल किले में टीपू सुल्तान का एक अवलोकन टॉवर, एक ज़िगज़ैग प्रवेश द्वार, रक्षात्मक खाइयाँ और नौसेना की रक्षा के लिए किले के बाहरी दीवारों में रणनीतिक रूप से छेद( strategically placed holes) किए गए हैं।
  • इसका ठोस निर्माण कन्नूर में थालास्सेरी किले (Thalassery Fort) और सेंट एंजेलो किले(St. Angelo Fort)जैसे किलों की याद दिलाता है।
  • थालास्सेरी किले एवं सेंट एंजेलो किले(St. Angelo Fort) का निर्माण  डचों द्वारा करवाया गया था।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. केरल का प्रथम सार्वजनिक क्षेत्र का कारवां पार्क (caravan park) बेकल किले में बनेगा।
  2. बेकल किले का निर्माण 1650 ईस्वी में केलाडी राजवंश (Keladi dynasty) के शिवप्पा नायक द्वारा करवाया गया था ।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

 (a) केवल

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : बेकल किले के ऐतिहासिक महत्त्व को रेखांकित कीजिए।

 स्रोत: the hindu 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X