New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

भारत आटा (Bharat atta)

प्रारंभिक परीक्षा – भारत आटा (Bharat atta)
 मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3   

चर्चा में क्यों 

 उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र ने 06 नवंबर 2023  को 'भारत आटा’ ब्रांड नाम से देश में 27.50 रुपए प्रति किलोग्राम की दर पर गेहूं के आटे की बिक्री औपचारिक रूप से शुरू की।

Bharat-atta

प्रमुख बिंदु 

  • उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, कपड़ा और वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने कर्तव्य पथ, नई दिल्ली से 'भारत' ब्रांड के तहत गेहूं के आटे (आटा) की बिक्री के लिए 100 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई।
  • केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने 100 मोबाइल वैन और केंद्रीय भंडार, नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीसीएफ) और नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नेफेड) के आउटलेट के माध्यम से 'भारत' ब्रांड आटे के स्टॉक को जारी किए हैं।
  •  यह आटा 27.50 रुपये प्रति किलो मिलेगा ज्ञातव्य है कि 06 नवंबर 2023 को आटे की राष्ट्रीय औसत कीमत ₹35.93 थी।
  • 'भारत आटा सहकारी समितियों नेफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार के माध्यम से देशभर में 800 मोबाइल वैन और 2,000 से अधिक दुकानों के माध्यम से बेचा जाएगा।
  • फरवरी 2023  में सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण कोष योजना के तहत कुछ दुकानों में  सहकारी समितियों के माध्यम से 29.50 रुपए प्रति किलोग्राम पर 18,000 टन भारत आटा' की प्रायोगिक बिक्री की थी।
  • केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कर्तव्य पथ पर भारत आटा की 100 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि अब जब परीक्षण कर लिया है और सफल रहे हैं, तो सरकार ने औपचारिकता पूरी करने का फैसला किया है ताकि देश में हर जगह आटा 27.50 रुपए प्रति किलो की दर पर उपलब्ध हो।
  •  परीक्षण के दौरान गेहूं के आटे की बिक्री कम थी क्योंकि इसे केवल कुछ दुकानों के माध्यम से खुदरा बेचा गया था।
  •  इसके अलावा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए केंद्रीय भंडार, नेफेड और एनसीसीएफ के माध्यम से केंद्र 60 रुपए प्रति किलोग्राम भारत दाल' भी उपलब्ध करा रहा है। 

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र ने 06 नवंबर 2023  को 'भारत आटा’ ब्रांड नाम से देश में 27.50 रुपए प्रति किलोग्राम की दर पर गेहूं के आटे की बिक्री औपचारिक रूप से शुरू की।
  2. फरवरी 2023  में सरकार ने पहली बार मूल्य स्थिरीकरण कोष योजना के तहत कुछ दुकानों में सहकारी समितियों के माध्यम से 29.50 रुपए प्रति किलोग्राम पर 18,000 टन भारत आटा' की प्रायोगिक बिक्री की थी।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1   

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1, न ही 2 

उत्तर: (c)

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR