New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत जीपीटी (Bharat GPT)

प्रारंभिक परीक्षा –  भारत जीपीटी (Bharat GPT)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3  

चर्चा में क्यों 

 27 दिसंबर, 2023 को रिलायंस जियो के चेयरमैन ने चैट GPT जैसा 'भारत GPT' लाने की घोषणा की।

bharat-gpt

प्रमुख बिंदु 

  • रिलायंस जियो ने इसके लिए आईआईटी बॉम्बे के साथ मिलकर काम भी शुरु कर दिया है।
  • आईआईटी बॉम्बे के एनुअल टेक-फेस्ट में रिलायंस जियो के चेयरमैन ने ‘भारत GPT’ लाने की घोषणा की।
  • जियो कंपनी चैट-जीपीटी और जनरेटिव AI जैसे लार्ज लैंग्वेज मॉडल से इंस्पायर है।
  • टेलीविजन के लिए रिलायंस जियो ऑपरेटिंग सिस्टम भी लाने की योजना है।
  • इसके अलावा रिलायंस जियो कॉमर्स, कम्युनिकेशन और डिवाइसेज जैसे अलग-अलग सेक्टर्स में प्रोडक्ट और सर्विसेज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
  • रिलायंस जियो अपने ऑर्गेनाइजेशन में AI को एक वर्टिकल के तौर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है ।
  • चैट-जीपीटी (ChatGPT) की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए Google, Apple, Baidu जैसी कंपनियों ने अपने जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की घोषणा की है।
  • भारतीय कंपनी Reliance Jio भी इस रेस में शामिल होते हुए Bharat GPT लाने की तैयारी में है।
  •  इसके अलावा कंपनी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Pragati OS के बाद अब टीवी के लिए भी ऑपरेटिंग सिस्टम बनाएगी।
  • रिलांयस जियो ने IIT बॉम्बे के साथ वर्ष 2014 में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और लार्ज लैंग्वेज मॉड्यूल को लेकर पार्टनरशिप की थी।
  • Bharat GPT के अलावा रिलांयस जियो टेलीविजन ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी काम कर रही है।
  • Android TV OS, Fire TV OS, WebOS की तरह ही जियो का यह टेलीविजन ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर्स को टीवी कॉन्टेंट ब्राउजिंग का अलग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। 

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. 27 दिसंबर, 2023 को रिलायंस जियो के चेयरमैन ने चैट GPT जैसा ‘भारत GPT’ लाने की घोषणा की। 
  2. रिलायंस जियो ने इसके लिए आईआईटी बॉम्बे के साथ मिलकर काम भी शुरु कर दिया है।
  3. रिलायंस जियो ने प्रगति ऑपरेटिंग सिस्टम (Pragati OS) तैयार किया है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : भारत जीपीटी क्या है ? भारत जीपीटी  के महत्व का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: Hindustan Times

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR