New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास 2023 (Bharat National Cyber Security Exercise 2023)

प्रारंभिक परीक्षा –भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास 2023
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

 भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास (NCX) 2023 का आयोजन नई दिल्ली में 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2023 तक का समापन हुआ।

Cyber-security

प्रमुख बिंदु 

  • यह अभ्यास राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय(RRU) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
  • यह राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास का दूसरा संस्करण है।
  • इस अभ्यास का उद्घाटन भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद द्वारा किया गया।
  • इस कार्यक्रम में सूचना के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध सरकारी एजेंसियों, सार्वजनिक संगठनों और निजी क्षेत्र के विविध समूहों का प्रतिनिधित्व करने वाले 300 से अधिक प्रतिभागियों को एक एकीकृत मंच प्रदान किया गया।
  • इन प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सत्रों, लाइव फायर और रणनीतिक अभ्यासों के माध्यम से बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सूचना मिली।
  • यह साइबर खतरों को बेहतर ढंग से समझने, तैयारी का आकलन करने और साइबर संकट प्रबंधन और सहयोग के लिए कौशल विकसित करने में मदद करेगा।
  • भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास (NCX) का मुख्य उद्देश्य सरकारी एवं सूचना क्षेत्र के संगठनों के वरिष्ठ प्रबंधन और तकनीकी कर्मियों को प्रशिक्षित करना है।
  • यह अभ्यास साइबर खतरों की समझ बढ़ाने, तैयारी का आकलन करने और साइबर सकट प्रबंधन और सहयोग के लिए कौशल विकसित करने में मदद करेगा।
  • बढ़ते डिजिटलीकरण के युग में भारत एनसीएक्स, 2023  देश की अमूल्य डिजिटल संपत्तियों की सुरक्षा में सामूहिक सतर्कता और तैयारियों के सर्वोपरि महत्व के अनुस्मारक (कम्पैलिंग रिमाइन्डर) के रूप में कार्य करता है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास (NCX), 2023 का आयोजन नई दिल्ली में 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2023 तक हुआ।
  2. यह राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास का दूसरा संस्करण है।
  3. यह अभ्यास राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय(RRU) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक  

(b) केवल दो 

(c) सभी तीन  

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास क्या है?  राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास के महत्व  पर प्रकाश डालिए।

स्रोत:pib

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR