New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

भास्कर प्लेटफ़ॉर्म

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘भास्कर’ की शुरुआत की है।

भारत स्टार्टअप नॉलेज एक्सेस रजिस्ट्री (भास्कर) पहल 

  • क्या है : ‘भारत स्टार्टअप नॉलेज एक्सेस रजिस्ट्री’ (Bharat Startup Knowledge Access Registry : BHASKAR) पहल स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत एक मंच
  • उद्देश्य : स्टार्टअप, निवेशकों, सलाहकारों, सेवा प्रदाताओं एवं सरकारी निकायों सहित उद्यम संबंधी पारितंत्र के भीतर प्रमुख हितधारकों के बीच सहयोग को केंद्रीकृत करना, सुव्यवस्थित करना एवं बढ़ावा देना
    • भास्कर का प्राथमिक लक्ष्य स्टार्टअप इकोसिस्टम के भीतर हितधारकों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल रजिस्ट्री बनाना है। 
    • एक केंद्रीकृत रजिस्ट्री के रूप में काम करके ‘भास्‍कर’ विचार से लेकर क्रियान्वयन तक उद्यमशीलता को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
  • लाभ : भारत को नवाचार एवं उद्यमिता में वैश्विक नेतृत्वकर्ता की ओर ले जाना तथा स्टार्टअप आंदोलन के प्रति देश की प्रतिबद्धता को मजबूत करना
    • भारत में 1,46,000 से ज़्यादा डी.पी.आई.आई.टी.-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप हैं और यह दुनिया के सबसे सक्रिय स्टार्टअप हब में से एक बन गया है। 
  • लक्ष्य : उद्यमियों एवं निवेशकों दोनों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने वाला एक विस्‍‍तृत, वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करके इस क्षमता का लाभ उठाना 
    • भास्कर को स्टार्टअप इकोसिस्टम के भीतर नेटवर्किंग, सहयोग एवं विकास के लिए अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। 
    • भास्कर आईडी : प्रत्येक हितधारक के लिए व्यक्तिगत भास्कर आईडी प्रदान करके प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से सरल संवाद की सुविधा प्रदान करना, खोज क्षमता को बढ़ाना और प्रासंगिक अवसरों एवं साझेदारियों की कुशल खोज करना।

भास्कर की मुख्य विशेषताएं

  • नेटवर्किंग एवं सहयोग 
  • संसाधनों तक केंद्रीकृत पहुंच प्रदान करना 
  • एक अद्वितीय भास्‍कर आईडी के माध्यम से व्यक्तिगत पहचान बनाना 
  • जानकारी में वृद्धि 
  • भारत के ग्‍लोबल ब्रांड का समर्थन 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR