New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भटनागर पुरस्कारों की घोषणा

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी

संदर्भ-

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने 2022 के लिए शांति स्वरूप भटनागर (एसएसबी) पुरस्कारों के लिए पुरस्कार विजेताओं की सूची सार्वजनिक कर दी है।

shanti-swaroop

प्रमुख बिंदु- 

  • शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार भारत में विज्ञान के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक माना जाता है।
  • 2022 के भटनागर पुरस्कार से 7 वैज्ञानिक विषयों में 12 युवा वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा।
  • सीएसआईआर के पहले महानिदेशक की स्मृति में स्थापित एसएसबी पुरस्कार की घोषणा आमतौर पर 26 सितंबर को संस्थान के स्थापना दिवस पर की जाती है।
  • यह पुरस्कार हर साल 45 वर्ष से कम आयु के वैज्ञानिकों को दिया जाता है।
  • इसके तहत पांच लाख रुपये और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

पुरस्कार विजेताओं की सूची-

1. जैविक विज्ञान-

    • यह संयुक्त रूप से सीएसआईआर-माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी संस्थान के डॉ. अश्वनी कुमार और सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग डायग्नोस्टिक्स के डॉ. मदिका सुब्बा रेड्डी को प्रदान किया गया है।

2. रासायनिक विज्ञान-

    •  यह संयुक्त रूप से भारतीय विज्ञान संस्थान के डॉ. अक्कट्टू टी बीजू और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बॉम्बे) के डॉ. देवब्रत मैती को प्रदान किया गया है।

3. पृथ्वी, वायुमंडल और ग्रह विज्ञान-

    •  यह पुरस्कार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (गांधीनगर) के डॉ. विमल मिश्रा को दिया गया है।

4. इंजीनियरिंग विज्ञान-

    • यह संयुक्त रूप से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (दिल्ली) के डॉ. दीप्ति रंजन साहू और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मद्रास) के डॉ. रजनीश कुमार को प्रदान किया गया है।

4. गणितीय विज्ञान-

    •  यह संयुक्त रूप से भारतीय विज्ञान संस्थान के डॉ. अपूर्व खरे और माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च लैब के डॉ. नीरज कयाल को प्रदान किया गया।

5. चिकित्सा विज्ञान-

    • यह सीएसआईआर-भारतीय रासायनिक जीवविज्ञान संस्थान के डॉ. दीप्यमान गांगुली को प्रदान किया गया है

6. भौतिक विज्ञान-

    • यह संयुक्त रूप से भारतीय विज्ञान संस्थान के डॉ. अनिंद्य दास और भौतिकी टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के डॉ. बासुदेब दासगुप्ता को प्रदान किया जाता है।

प्रश्न-  भटनागर पुरस्कार, 2022  के सन्दर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

वैज्ञानिक विषय   पुरस्कार प्राप्तकर्ता
1. चिकित्सा विज्ञान  डॉ. दीप्यमान गांगुली
2. जीव विज्ञान    डॉ. अश्वनी कुमार
3. रासायनिक विज्ञान    डॉ. देवब्रत मैती   
4. पृथ्वी, वायुमंडल और ग्रह विज्ञान डॉ. विमल मिश्रा

उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) केवल तीन

(d) सभी चार

उत्तर - (d)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR