New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

 यूरोपीय संघ द्वारा जैव विविधता विधेयक का समर्थन

प्रारम्भिक परीक्षा- जैव विविधता विधेयक
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र-3

चर्चा में क्यों?

यूरोपीय संसद ने कुछ  सांसदों के विरोध के बावजूद  जैव विविधता विधेयक का समर्थन किया।

मुख्य बिंदु 

  • यूरोपीय संघ के सांसदों ने प्रकृति की रक्षा और जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए एक प्रमुख योजना का समर्थन किया।
  • यूरोपीय आयोग द्वारा शुरू किए गए प्रकृति पुनर्स्थापन अधिनियम का उद्देश्य 2030 तक 20% भूमि/ समुद्री आवासों को बढ़ावा देने और नदियों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाकर बिगड़े हुए पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करना है।
  • यह विशेष रूप से मधुमक्खियों, पक्षियों और तितलियों की आबादी बढ़ाने का प्रयास करता है साथ ही कृषि भूमि पर, जिसे पहले से सूखा,दलदल और पीटलैंड (पीट मृदा और सतह पर उभरने वाले आर्द्रभूमि पर्यावासों) आदि को संरक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • प्रकृति पुनर्स्थापन कानून का समर्थन के साथ ही, यूरोपीय संघ के संसद अन्य सदस्य देशों के साथ इस मुद्दे पर अंतिम कानून पर बातचीत करने का मंच तैयार हो गया।
  • यह योजना यूरोपीय संघ के प्रशंसित यूरोपीय ग्रीन डील का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो दुनिया के सबसे महत्वाकांक्षी जलवायु और जैव विविधता लक्ष्यों को स्थापित करने और सभी जलवायु मुद्दों पर ब्लॉक को वैश्विक संदर्भ बिंदु बनाने का प्रयास करती है।
  • इस बिल लक्ष्य विशिष्ट आवासों और प्रजातियों के लिए संरक्षण  को बाध्यकारी करती हैं, जिसका लक्ष्य 2030 तक क्षेत्र की भूमि और समुद्री क्षेत्रों के कम से कम 20% को कवर करना है।
  • यह कानून दिसंबर में संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन में हुए एक ऐतिहासिक समझौते को लागू करता है, जहां सदस्य देश - यूरोपीय संघ सहित - दुनिया की 30% भूमि और महासागरों की रक्षा करने के लिए सहमत हुए, जिन्हें प्रकृति के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। 

विरोध के कारण 

  • यह बिल खाद्य सुरक्षा को कमजोर करेगी, मुद्रास्फीति को बढ़ावा देगी और किसानों को नुकसान पहुँचाएगी। 
  • यूरोपीय संघ के दोहरे मानदंड जलवायु और जैव विविधता कार्रवाई पर इसकी अंतर्राष्ट्रीय विश्वसनीयता के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
  • इन संशोधनों से कानून के समग्र उद्देश्यों पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है।
  • यूरोपीय संघ की खाद्य सुरक्षा कम हो जाएगी और पवन और जलविद्युत ऊर्जा सुविधाओं के निर्माण की संभावनाएं सीमित हो जाएंगी।

जैव विविधता (Bio-Diversity)

  • यह शब्द अंग्रेजी भाषा के दो शब्दों 'Biological' तथा'Diversity' से मिलकर बना है। 
  • इसका अर्थ है सम्पूर्ण जीवधारियों (पौधों, जानवरों एवं सूक्ष्म जीवों) की विविधता तथा उनकी अद्वितीय विशेषताओं (Unique Characteristics) से है|
  • जैव विविधता सभी विभिन्न प्रकार के जीवन हैं,जो एक ही क्षेत्र में मिलतें हैं जैसे - जानवरों, पौधों, कवक और यहां तक ​​कि बैक्टीरिया जैसे सूक्ष्मजीवों की विविधता जो हमारी प्राकृतिक दुनिया को बनाते हैं।
  • इनमें से प्रत्येक प्रजाति और जीव एक जटिल जाल की तरह, संतुलन बनाए रखने और जीवन का समर्थन करने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र में एक साथ काम करते हैं।
  • जैव विविधता प्रकृति में हर उस चीज़ का समर्थन करती है जिसकी हमें जीवित रहने के लिए आवश्यकता होती है, जैसे - भोजन, स्वच्छ पानी, दवा और आश्रय।
  • जैव विविधता शब्द (जैविक विविधता) पृथ्वी पर जीन से लेकर पारिस्थितिकी तंत्र तक सभी स्तरों पर जीवन की विविधता को संदर्भित करता है, और इसमें जीवन को बनाए रखने वाली विकासवादी, पारिस्थितिकी और सांस्कृतिक प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं।
  • जैव विविधता में न केवल वे प्रजातियाँ शामिल हैं जिन्हें हम दुर्लभ, संकटग्रस्त या खतरे में मानते हैं, बल्कि हर जीव भी शामिल है। मसलन मनुष्यों से लेकर प्रत्येक जीवों तक जिनके बारे में हम बहुत कम जानते हैं, जैसे कि सूक्ष्मजीव, कवक और अकशेरुकी।

प्रश्न : हाल ही में चर्चा में रहा  जैव विविधता विधेयक पारित किया गया है -

(a) फ्रांस 

(b) अमेरिका  

(c) जर्मनी

(d) यूरोपीय संघ 

उत्तर : (d) 

मुख्य परीक्षा : जैव विविधता से क्या अभिप्राय है? यूरोपीय संघ की संसद  द्वारा पारित  जैव विविधता विधेयक किस प्रकार वैश्विक पर्यावरण को संरक्षित करेगा?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR