New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

बिटकॉइन रणनीतिक रिज़र्व

(प्रारंभिक परीक्षा: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ, सामान्य विज्ञान)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 3 : औद्योगिक नीति में परिवर्तन तथा औद्योगिक विकास पर इनका प्रभाव, सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टैक्नोलॉजी)

संदर्भ 

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी बिटकॉइन रणनीतिक रिजर्व बनाने की घोषणा की है। इसके परिणामस्वरूप बिटकॉइन की कीमत 107,000 डॉलर से अधिक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई है। 

क्या होता है रणनीतिक भण्डार 

  • रणनीतिक भंडार महत्वपूर्ण संसाधनों के भंडार होते हैं जिसका उपयोग संकट या आपूर्ति में व्यवधान के समय किया जा सकता है। 
    • इसका सबसे प्रसिद्ध उदाहरण यू.एस. रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व है जिसे वर्ष 1973-74 में अरब तेल संकट के बाद वर्ष 1975 में यू.एस. कांग्रेस के एक अधिनियम द्वारा बनाया गया था। 
  • अमेरिकी प्रशासन ने युद्ध के दौरान या तूफान के कारण तेल के बुनियादी ढाँचे के नष्ट होने की स्थिति में तेल बाजारों को संतुलित करने के लिए इन भंडारों का उपयोग किया है।
  • कनाडा के पास ‘मेपल सिरप’ का विश्व का एकमात्र रणनीतिक भंडार है जबकि चीन के पास धातुओं, अनाजों के साथ ही पोर्क उत्पादों का भी रणनीतिक भंडार है। 
    • मेपल सिरप शहद की तरह होता है। यह एक प्राकृतिक मधुरक है जिसमें उच्च मात्र में स्टार्च होता है।  

अमेरिका का रणनीतिक बिटकॉइन रिज़र्व

  • वर्तमान में यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रम्प रिज़र्व बनाने के लिए अपनी कार्यकारी शक्तियों का उपयोग कर सकते हैं या कांग्रेस का कोई अधिनियम आवश्यक होगा। 
  • विशेषज्ञों के अनुसार ट्रम्प यू.एस. ट्रेजरी के एक्सचेंज स्थिरीकरण कोष को निर्देशित करने वाले कार्यकारी आदेश के माध्यम से रिज़र्व स्थापित कर सकते हैं। 
    • इसका उपयोग विदेशी मुद्राओं को खरीदने या बेचने और बिटकॉइन रखने के लिए भी किया जा सकता है। 
  • इस रिज़र्व में सरकार द्वारा आपराधिक व्यक्तियों से जब्त किए गए बिटकॉइन शामिल हो सकते हैं।

बिटकॉइन रिजर्व के लाभ

  • बिटकॉइन रिजर्व से अमेरिका को चीन से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के सामने वैश्विक बिटकॉइन बाजार पर हावी होने में मदद मिलेगी।
  • बिटकॉइन का भंडार रखने से अमेरिका कर बढ़ाए बिना अपने घाटे को कम कर सकता है, जिससे अमेरिकी डॉलर मजबूत होगा।
  • मजबूत डॉलर से बदले में अमेरिका को चीन और रूस जैसे विदेशी प्रतिस्पर्धियों पर अधिक लाभ मिलेगा।

बिटकॉइन रिजर्व की चुनौतियाँ 

  • क्रिप्टो आलोचकों के अनुसार, अधिकांश अन्य वस्तुओं के विपरीत बिटकॉइन का कोई आंतरिक उपयोग नहीं है और यह अमेरिकी अर्थव्यवस्था की कार्यप्रणाली के लिए महत्वपूर्ण नहीं है।
  • वर्ष 2008 में निर्मित बिटकॉइन अभी भी बहुत नया एवं अस्थिर है, इसलिए इसके मूल्य में दीर्घकालिक वृद्धि का अनुमान लगाना मुश्किल है। 
  • क्रिप्टो वॉलेट साइबर हमलों के प्रति संवेदनशील हैं और इसकी अस्थिरता को देखते हुए, किसी भी सरकारी खरीद या बिक्री का बिटकॉइन की कीमत पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR