New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

काला सागर

चर्चा में क्यों

हाल ही में, रूसी युद्धपोत मास्कोवा के काला सागर में डूबने के कारण यह पुन: चर्चा में है।

प्रमुख बिंदु

  • यूक्रेन का दावा है कि उसके मिसाइल हमले के कारण रूसी युद्धपोत काला सागर में डूब गया है, जबकि रूस ने इस दावे को ख़ारिज कर दिया है।

black-sea

  • काला सागर उत्तर और उत्तर-पश्चिम में यूक्रेन, पूर्व में रूस और जॉर्जिया, दक्षिण में तुर्की और पश्चिम में बुल्गारिया और रोमानिया से घिरा जल निकाय है।
  • यह बॉस्फोरस जलडमरूमध्य के माध्यम से मरमरा सागर और आगे डार्डानेल्स जलडमरूमध्य के माध्यम से एजियन सागर से जुड़ा है। विदित है कि तुर्की जलडमरूमध्य को ‘काला सागर जलडमरूमध्य’ भी कहते हैं। इसमें बोस्पोरस (इस्तांबुल) जलडमरूमध्य और डार्डानेल्स (गैलीपोली) जलडमरूमध्य शामिल है।
  • रूस के लिये काला सागर, भूमध्य सागर तक पहुँचने के लिये एक प्रवेश द्वार है। साथ ही, यह रूस व नाटों के मध्य एक बफ़र का भी कार्य करता है।
  • काला सागर बेड़े को वर्ष 1783 में स्थापित किया गया था। इसमें काला सागर, एज़ोव सागर और पूर्वी भूमध्य सागर में रूसी नौसेना के युद्धपोत शामिल हैं। इसका मुख्यालय क्रीमिया प्रायद्वीप पर स्थित प्रमुख बंदरगाह सेवस्तोपोल में है। 
  • सोवियत संघ के पतन के बाद क्रीमिया यूक्रेन का हिस्सा बन गया। हालाँकि, रूसी नौसेना ने दोनों देशों के बीच एक समझौते के तहत सेवस्तोपोल में अपना  सैन्य आधार बनाए रखा। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR