New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

BMI बनाम BRI

प्रारंभिक परीक्षा 

(विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी)

मुख्य परीक्षा

(सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 3 : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग और रोज़मर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव)

संदर्भ 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर की स्वास्थ्य स्थिति के मापन के लिए प्रयुक्त होने वाला ‘बॉडी मास इंडेक्स (BMI)’ एक अपूर्ण गणना है और इसकी कई सीमाएँ हैं। इसके स्थान पर बॉडी राउंडनेस इंडेक्स (Body Roundness Index : BRI) के प्रयोग को बढ़ावा देने की बात की जा रही है।

बॉडी राउंडनेस इंडेक्स (BRI) के बारे में

  • क्या है : बॉडी राउंडनेस इंडेक्स (BRI) किसी व्यक्ति की ऊंचाई और कमर की परिधि (चौड़ाई) को ध्यान में रखकर उसके स्वास्थय की स्थिति की गणना करने की विधि 
  • शुरुआत : सर्वप्रथम वर्ष 2013 में अमेरिकी गणितज्ञ डायना थॉमस द्वारा प्रकाशित एक शोधपत्र में BRI की अवधारणा का उल्लेख 
  • मापन स्कोर : प्राय: 1 से 20 के मध्य तक 
  • सुरक्षित सीमा : 3.41 से 6.90 के मध्य 
  • प्रयोग : मुख्यत: शरीर में  वसा और आंत के वसा ऊतकों के प्रतिशत का अनुमान लगाने में
  • लाभ : अभी तक विभिन्न बीमारियों, जैसे- चयापचय सिंड्रोम, सार्कोपेनिया से संबद्ध हृदय संबंधी रोग और अस्थि खनिज घनत्व (Bone Mineral Density) आदि से मृत्यु के जोखिम की पहचान करने में यह सूचकांक प्रभावी 
    • चीन की महिलाओं में उच्च रक्तचाप, डिस्लिपिडेमिया एवं हाइपरयुरिसीमिया के जोखिम के पूर्वानुमान में BRI अन्य संकेतकों से बेहतर सिद्ध हुआ है।

BMI एवं BRI के मध्य अंतर

BMI

BRI

यह 19वीं सदी में प्रतिपादित अवधारणा है। 

इसका सर्वप्रथम प्रतिपादन वर्ष 2013 में किया गया। 

इसका मापन शरीर की लंबाई एवं वजन के अनुपात से किया जाता है।   

इसका मापन शरीर की लंबाई एवं कमर की परिधि के अनुपात द्वारा किया जाता है।

सामान्य (स्वस्थ्य) BMI स्कोर : 18 से 24.9 के मध्य

सामान्य  (स्वस्थ्य) BRI स्कोर : 3.41 से 6.90 के मध्य

यह मांसपेशियों एवं वसा के बीच अंतर करने में असमर्थ होता है।  

इसके द्वारा शरीर में वसा एवं आँतों में वसा का अनुमान लगाया जा सकता है।  

BMI के उपयोग का समर्थन करने वाला व्यापक डाटा मौजूद है।

BRI एक नई अवधारणा है, जिसके समर्थन में व्यापक डाटा उपलब्ध नहीं है। 

BMI द्वारा उच्च रक्तचाप, डिस्लिपिडेमिया एवं हाइपरयुरिसीमिया के जोखिम का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है।

BRI द्वारा उच्च रक्तचाप, डिस्लिपिडेमिया एवं हाइपरयुरिसीमिया के जोखिम का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X