New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

BRICS India 2026 का लोगो और वेबसाइट जारी

भारत ने वर्ष 2026 में BRICS की अध्यक्षता संभालने के लिए ‘BRICS India 2026’ का आधिकारिक लोगो तथा वेबसाइट औपचारिक रूप से जारी कर दिया है। 

BRICS India 2026 लोगो: संक्षिप्त विवरण

लोगो का स्वरूप

BRICS India 2026 लोगो वर्ष 2026 में भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता की आधिकारिक प्रतीकात्मक पहचान है जो देश की सोच, मूल आदर्शों व रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। 

2026 अध्यक्षता से जुड़े तथ्य

  • अध्यक्ष देश: भारत
  • कार्यकाल: पूरा कैलेंडर वर्ष 2026
  • विशेष अवसर: BRICS समूह की स्थापना के 20 वर्ष पूर्ण (2006–2026)

लोगो की थीम

BRICS-India-2026

  • इस लोगो की प्रेरणा भारत के राष्ट्रीय पुष्प ‘कमल’ से ली गई है जो निम्न मूल्यों को प्रतिबिंबित करता है-
    • विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता और नवजीवन
    • विविधताओं के बीच एकता
    • आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक संतुलन 
  • लोगो का केंद्रीय भाव ‘वैश्विक कल्याण हेतु सामूहिक प्रयास’ है जो भारत के आदर्श वाक्य वसुधैव कुटुम्बकम (एक पृथ्वी, एक परिवार) के अनुरूप है। 

लोगो की प्रमुख विशेषताएँ

  • कमलाकार संरचना: भारत की प्राचीन सभ्यता एवं संघर्षों से उभरते विकास का प्रतीक
  • मध्य में नमस्कार मुद्रा वाले हस्त: आपसी सम्मान, संवाद एवं सहयोग को दर्शाना 
  • पाँच रंगीन पंखुड़ियाँ: BRICS के पाँच संस्थापक देशों ‘ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका’ का प्रतिनिधित्व
  • संतुलित एवं समन्वित डिज़ाइन: विभिन्न संस्कृतियों, आर्थिक व्यवस्थाओं व राजनीतिक प्रणालियों के बीच सामंजस्य को प्रदर्शित करना  
  • डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म: BRICS India वेबसाइट बैठकों, पहलों, निर्णयों व जनभागीदारी से संबंधित सभी जानकारियों का केंद्रीय स्रोत होगी। 

महत्व

  • वैश्विक दक्षिण (Global South) में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका को सुदृढ़ करता है
  • BRICS को जनोन्मुख और विकास-आधारित मंच के रूप में स्थापित करता है
  • BRICS 2026 के लिए भारत द्वारा निर्धारित चार प्रमुख प्राथमिकताओं- सहनशीलता, नवाचार, सहयोग एवं सतत विकास के अनुरूप है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR