New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ब्रिक्स श्रम एवं रोजगार मंत्रिस्तरीय बैठक 2024

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में ब्रिक्स श्रम एवं रोजगार मंत्रिस्तरीय बैठक 2024 का आयोजन किया गया 
  • यह बैठक रूस के सोची शहर में आयोजित की गई 
  • इस बैठक में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण अफ़्रीका के मंत्री/ प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।
  • इसमें चार प्राथमिक मुद्दों पर चर्चा हुई –
    1. पूरी आबादी के लिए व्यावसायिक मार्गदर्शन, कौशल प्रशिक्षण और आजीवन व्यावसायिक शिक्षा की प्रणाली का विकास 
    2. प्लेटफ़ॉर्म एम्प्लॉयमेंट और इसके विनियमन की चुनौतियां
    3. श्रमिकों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ कामकाजी माहौल एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना
    4. ब्रिक्स देशों के लिए सामाजिक समर्थन का विकास।

ब्रिक्स 

  • वर्ष 2001 में ब्रिटिश अर्थशास्त्री जिम ओ'नील (Jim O’Neill) ने ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन को मिलाकर ‘BRIC’ शब्द गढ़ा था।
  • वर्ष 2006 में ब्राजील, रूस, भारत तथा चीन के विदेश मंत्रियों की एक बैठक में इसे औपचारिक रूप प्रदान किया गया 
  • वर्ष 2010 में इसमें दक्षिण अफ़्रीका भी शामिल हुआ और इसका नाम ब्रिक(BRIC) से ब्रिक्स (BRICS) हो गया 
  • वर्तमान में इसके 10 सदस्य हैं - ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ़्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात
  • वर्ष 2009 से ब्रिक्स के नियमित शिखर सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है
  • भारत ने पहली बार वर्ष 2012 में ब्रिक्स की अध्यक्षता की थी।

प्रश्न - हाल ही में ब्रिक्स श्रम एवं रोजगार मंत्रिस्तरीय बैठक 2024 का आयोजन कहाँ किया गया ?

(a) नई दिल्ली 

(b) दुबई 

(c) मॉस्को

(d) सोची

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR