New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ब्रॉडनोज़ सेवेनगिल शार्क और सूपफिन शार्क

(प्रारम्भिक परीक्षा - पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव-विविधता)
  • हाल ही में ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा सैलिश सागर में पहली बार शार्क की दो अलग-अलग प्रजातियों ‘ब्रॉडनोज़ सेवेनगिल शार्क’ और ‘सूपफिन शार्क’ की पुष्टि की गई।
  • ये शार्क ओलंपिया के पास, प्यूगेट साउंड के सुदूर दक्षिणी छोर पर पाई गईं, जो इस क्षेत्र के समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है।

Hexanchidae

ब्रॉडनोज़ सेवेनगिल शार्क के बारे में 

  • वैज्ञानिक नाम : नॉटोरिन्चस सेपेडियनस
  • वंश और कुल : हेक्सानचिडे (Hexanchidae) कुल के नोटोरिन्चस (Notorynchus) वंश का एकमात्र मौजूदा सदस्य 
  • संरक्षण स्थिति : IUCN रेड लिस्ट में संवेदनशील के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। 
  • विशेषताएं :  
    • जहाँ अधिकांश शार्क प्रजातियों में पाँच गिल स्लिट्स होते हैं, वहीँ ब्रॉडनोज़ सेवेनगिल में सात गिल स्लिट्स होते हैं जिसके कारण इसे यह नाम दिया गया।
    • इसके ऊपरी जबड़े में दांतेदार, नुकीला दांत होता है और निचले जबड़े में कंघी के आकार का दांत होतें हैं।
    • जन्म के समय इसकी लंबाई 40-45 सेमी (15.5-17.5 इंच) होती है जो 10 फीट तक बढ़ सकती है। 
    • यह अन्य शार्क तथा मछलियों और जानवरों के फॉल्स (समुद्र तल का सड़ा हुआ मांस ), शार्क के अंडे, समुद्री घोंघे, समुद्री पक्षियों और यहां तक ​​कि मृतक मनुष्यों के अवशेष भी खाती है।  
  • खतरा : इसका शिकार इसके लिवरऑयल और खाल के लिए किया जाता है।
  • निवास  : ये समशीतोष्ण जल में पायी जाती हैं और उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट से दूर वे दक्षिणी अलास्का से लेकर बाजा कैलिफ़ोर्निया तक मिलती हैं।

सूपफिन शार्क के बारे में 

  • वैज्ञानिक नाम : गैलोरहिनस गेलियस
  • वंश और कुल : ट्राइकिडे कुल गैलोरहिनस जीनस वंश का सदस्य।
  • संरक्षण स्थिति : IUCN की रेड लिस्ट में गंभीर रूप से संकटग्रस्त के रूप में सूचीबद्ध किया है।
  • विशेषताएं :
    • यह किसी भी पारिस्थितिकी तंत्र में एक शीर्ष शिकारी है, जो सेफेलोपोड्स के साथ-साथ कई तरह की मछलियाँ भी खाती है।
    • इसे एक मज़बूत तैराक के रूप में जाना जाता है, जिनका प्रवास 1,000 मील से ज़्यादा हो सकता है।
    • इसका आकार 12 फीट तक हो सकता है 
  • खतरा : इसका शिकार इसके लिवर ऑयल, मांस और पंखों के लिए जाता है। इसे मुख्य रूप से गिलनेट और लॉन्गलाइन फिशिंग द्वारा और कुछ हद तक ट्रॉलिंग द्वारा पकड़ा जाता है।
  • निवास : सूपफ़िन शार्क दुनिया भर के समशीतोष्ण जल में पाई जाती है यह उत्तरपूर्वी अटलांटिक और भूमध्य सागर में भी पाया जाता है।

Notorynchus

इन्हें भी जानिए

प्यूगेट साउंड

  • प्यूगेट साउंड प्रशांत महासागर से जुड़ा एक बड़ा अंतर्देशीय मुहाना है। जिसकी औसत गहराई लगभग 450 फीट और अधिकतम गहराई लगभग 930 फीट है। 
  • इसे उथले सिल्स से जुड़े तीन गहरे बेसिनों में विभाजित किया गया है, व्हिडबे बेसिन, साउथ साउंड और मेन बेसिन।

सैलिश सागर 

  • यह प्रशांत महासागर का एक सीमांत सागर है जो कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत और अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में स्थित है। 
  • यह जॉर्जिया जलडमरूमध्य के उत्तर में डिस्कवरी द्वीप के चैनलों से लेकर प्यूगेट साउंड के दक्षिणी छोर पर बड इनलेट तक फैला हुआ है।
  • यह वैंकूवर द्वीप और ओलंपिक प्रायद्वीप द्वारा खुले प्रशांत महासागर से आंशिक रूप से अलग है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR