New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

बुखारेस्ट नाइन (बी-9) 

चर्चा में क्यों 

हाल ही में, बुखारेस्ट नाइन (बी-9) ने उत्तर-अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के पूर्व की ओर ‘विस्तार’ के रूसी दावे को खारिज कर दिया है। 

बुखारेस्ट नाइनbucharest-nine

  • ‘बुखारेस्ट नाइन’ पूर्वी यूरोप में अवस्थित 9 नाटो देशों का एक समूह है, जो शीत युद्ध की समाप्ति के पश्चात् अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन का हिस्सा बन गया। इसे संक्षिप्त रूप में बी-9 कहा जाता है।
  • इसकी स्थापना 4 नवंबर, 2015 को हुई थी। इसका नाम रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लिया गया है। 
  • इसके अंतर्गत 9 देश हैं , जिनमें बुल्गारिया, चेक गणराज्य, हंगरी, पोलैंड, रोमानिया और स्लोवाकिया के साथ-साथ तीन बाल्टिक गणराज्य एस्टोनिया, लिथुआनिया तथा लातविया शामिल हैं। गौरतलब है कि बी-9 के सभी सदस्य देश यूरोपीय संघ और नाटो का हिस्सा हैं।
  • यह समूह बुखारेस्ट में आयोजित मध्य और पूर्वी यूरोप के राज्यों की उच्च-स्तरीय बैठक में ‘क्लॉस इओहानिस’ (वर्ष 2014 से रोमानिया के राष्ट्रपति) और ‘आंद्रेज डूडा’ (वर्ष 2015 से पोलैंड के राष्ट्रपति) की पहल पर बनाया गया था।
  • यह समूह नाटो सदस्य राज्यों की सुरक्षा की एकजुटता और अविभाज्यता के सिद्धांतों के पूर्ण अनुपालन में प्रतिभागी संबद्ध राज्यों के बीच संवाद और परामर्श को गहरा करने के लिये एक मंच प्रदान करता है, जिससे उत्तर-अटलांटिक गठबंधन में चल रही प्रक्रियाओं में उनके विशिष्ट योगदान को स्पष्ट किया जा सके। 
  • विदित है कि नाटो गठबंधन में इसे ‘पूर्वी पक्ष की आवाज़’ (Voice of Eastern Flank) के रूप में संबोधित किया जाता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR