New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो

चर्चा में क्यों 

हाल ही में, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बैंक बोर्ड ब्यूरो (BBB) के स्थान पर वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) की स्थापना के लिये एक सरकारी प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो 

  • यह ब्यूरो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों के प्रमुखों का चयन करेगी। 
  • दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा उपक्रमों के निदेशकों का चयन करने की बी.बी.बी. की शक्ति को रद्द करने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों की चयन प्रक्रिया अधर में थी। 
  • बी.बी.बी. के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप शर्मा को दो वर्ष के लिये या अगले आदेश तक एफ.एस.आई.बी. के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। 
  • उल्लेखनीय है कि नए ढांचे का प्रस्ताव वित्तीय सेवा विभाग ने प्रस्तावित किया था। मंत्रिमंडल ने गैर-जीवन बीमा कंपनियों के महाप्रबंधकों और निदेशकों के चयन के लिये दिशानिर्देशों को भी मंजूरी दी। 

बैंक बोर्ड ब्यूरो

इसे मूल रूप से वर्ष 2016 में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और कार्यकारी निदेशकों का चयन करने के लिये स्थापित किया गया था। बाद में सरकार ने बी.बी.बी. को बीमा कंपनियों के प्रमुखों का चयन करने का कार्य भी सौंपा। 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR