New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

बक्सा टाइगर रिजर्व

प्रारम्भिक परीक्षा – बक्सा टाइगर रिजर्व
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

चर्चा में क्यों 

  • नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने बक्सा टाइगर रिजर्व में एक मालगाड़ी द्वारा तीन हाथियों को कुचलने की रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है।

Buxa-tiger-reserve

प्रमुख बिंदु 

  • NGT ने इस मामले में उत्तर पश्चिम फ्रंटियर रेलवे जीएम, बक्सा टाइगर रिजर्व फील्ड निदेशक, बंगाल के मुख्य वन्यजीव वार्डन, राज्य पर्यावरण विभाग और केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को प्रतिवादी के रूप में जोड़ा है। 
  • सभी उत्तरदाताओं को चार सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करने को कहा गया है। 
  • यह घटना उस वक्त घटी जब गुवाहाटी से सिलीगुड़ी जा रही एक मालगाड़ी ने हाथियों को उस समय टक्कर मार दी जब वे बक्सा टाइगर रिजर्व में राजाभातखावा शिकारी गेट के पास ट्रैक पार कर रहे थे। 
  • इस ट्रैक को पार करने में एक वयस्क मादा और दो बछड़ों सहित तीन हाथियों की दर्दनाक मौत हो गई। 
  • मौत का कारण ट्रेन की तेज़ गति बताया गया है। 

हाथियों की मौत रोकने के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे कार्य :-

  • भारतीय रेलवे झारखंड, बंगाल और ओडिशा की ओर आने वाली ट्रेनों को एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से जोड़ने की योजना बना रही है। 
  • यह योजना ट्रेनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगायेगा।  

कवच सिस्टम :- 

  • यह एक ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है, जिसे भारतीय रेलवे ने रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा विकसित किया है। 
  • इस तकनीक का नाम ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (TCAS) है। 
  • यह एक स्वचालित सुरक्षा प्रणाली है। 
  • लगातार ट्रेनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मार्च 2025 तक कवच सिस्टम लगाने की योजना बनाई गई है।
  • वहीं, एआई आधारित सेंसर सिस्टम गजराज भी लगाया जा रहा है।

गजराज सिस्टम :-

kavach

  • यह सिस्टम भारतीय रेलवे की तरफ से 700 किलोमीटर के रेलवे लाइन में लगाया जायेगा। इसका काम वर्ष 2024 के मध्य तक पूरा कर लिया जायेगा।
  • इससे ट्रेनों से हाथियों के कटने की घटनाओं को रोका जा सके।
  • इस सिस्टम का प्रयोग नॉर्थ इस्ट फ्रंटियर रेलवे में सफल हुआ है, जिसके बाद इसको दक्षिण पूर्व रेलवे में लगाने की योजना है। 
  • इस सिस्टम को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में लगाया गया है। इस प्रणाली की सफलता ने 11 हाथी गलियारों में ट्रेन-हाथी टकराव को समाप्त कर दिया है।
  • पटरियों पर हाथियों का पता लगाने में 99.5% सटीकता के साथ इसे असम में 150 किलोमीटर की दूरी पर पहले ही लागू किया जा चुका है। 
  • इसके तहत हाथियों का रेलवे ट्रैक के आसपास होने वाले मूवमेंट को सेंसर के माध्यम से रोका जायेगा।

सिस्टम के कार्य:-

  • गजराज सिस्टम में सेंसर के माध्यम से करीब 200 मीटर पहले ही हाथियों के मूवमेंट का पता चल जाता है और अलार्म बजने लगता है जिससे ड्राइवर ट्रेनों की स्पीड को कम कर देंते हैं।
  • गजराज सिस्टम योजना की लागत करीब 181 करोड़ रुपये है। 
  • केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्रालय के आकलन के अनुसार, दस सालों में बंगाल, असम और झारखंड के क्षेत्र में लगभग 200 से अधिक हाथियों की मौत हो चुकी है।

बक्सा टाइगर रिजर्व:- 

  • यह टाइगर रिजर्व पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में स्थित है। 
  • जिसकी स्थापना वर्ष 1983 में भारत के 15वें बाघ रिजर्व के रूप में की गई थी।
  • वर्ष1992 में, बक्सा वन्यजीव अभयारण्य को एक राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। 
  • इसकी उत्तरी सीमा भूटान के साथ तथा पूर्वी सीमा असम राज्य से सटी हुई है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 सी इसकी दक्षिणी सीमा के साथ लगा हुआ है। 
  • इस टाइगर रिजर्व की उत्तरी सीमा भूटान का फ़िबसू वन्यजीव अभयारण्य से तथा पूर्वी सीमा असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान से सटा हुआ है। 
  • यह टाइगर रिजर्व भारत और भूटान के बीच एशियाई हाथियों के प्रवास के लिए अंतरराष्ट्रीय गलियारे के रूप में कार्य करता है। 
  • इस टाइगर रिजर्व के दक्षिण-पश्चिम में, चिलपाटा वन जलदापारा वन्यजीव अभयारण्य है। 
  • इस टाइगर रिजर्व का नाम बक्सा किला के नाम पर रखा गया है। जो 867 मीटर की ऊंचाई पर सिंचुला पहाड़ी रेंज पर स्थित है। 
  • यह टाइगर रिजर्व भारत के उत्तरी पश्चिम बंगाल में लगभग 760 वर्ग किमी (290 वर्ग मील) क्षेत्र में विस्तृत है। 
  • इस टाइगर रिजर्व में दो नदियाँ रैडक नदी और जयंती नदी, बक्सा के जंगल से होकर प्रवाहित होती हैं। 
  • रिजर्व में कम से कम 284 पक्षी प्रजातियाँ पायी जाती हैं।
  • वनस्पति: इस टाइगर रिजर्व में आर्द्र उष्णकटिबंधीय वन पाए जाते हैं। उदाहरण : साल, गमर, सिमुल, चंपा और चिक्रासी आदि।
  • वन्यजीव :- इस टाइगर रिजर्व में एशियाई हाथी, रॉयल बंगाल टाइगर, गौर, सांभर हिरण, क्लाउडेड तेंदुआ, भारतीय तेंदुआ और एशियाई सुनहरी बिल्ली पाये जाते हैं। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- बक्सा टाइगर रिजर्व के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. यह टाइगर रिजर्व पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में स्थित है। 
  2. यह टाइगर रिजर्व भारत और भूटान के बीच एशियाई हाथियों के प्रवास के लिए अंतरराष्ट्रीय गलियारे के रूप में कार्य करता है। 
  3. इस टाइगर रिजर्व में दो नदियाँ रैडक नदी और मानस नदी, बक्सा के जंगल से होकर प्रवाहित होती हैं। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- गजराज सिस्टम क्या है? यह ट्रेनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में  कैसे सहायक है? व्याख्या कीजिए ?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR