New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कनाडा ने राजनयिकों को भारत से सिंगापुर, मलेशिया भेजा

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ-

  • एक रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा ने दिल्‍ली में अपने उच्चायोग से कई कर्मचारियों को दक्षिण-पूर्व एशिया में स्‍थानांतरित कर दिया है।

मुख्य बिंदु-

  • भारत द्वारा कनाडा को राजनयिकों की संख्या में समानता लाने के लिए 10 अक्टूबर,2023 तक भारत में अपने 62 राजनयिकों में से 41 को वापस बुलाने के लिए कहने के बाद कनाडा ने नई दिल्‍ली में अपने उच्चायोग से कर्मचारियों को दक्षिण-पूर्व एशिया में स्‍थानांतरित कर दिया है। 
  • एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा ने अपने अधिकांश राजनयिक कर्मचारियों को भारत से निकाल लिया है और उन्हें कुआलालंपुर (मलेशिया) या सिंगापुर में स्थानांतरित कर दिया है।
  • हालांकि, भारत से उनकी निकासी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 
  • यह खबर 3 अक्टूबर,2023 को कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जोली के दावों के बाद आई कि कनाडाई सरकार कर्मचारियों की कटौती के मुद्दे पर भारत के साथ कूटनीतिक रूप से बातचीत कर रही है। 
  • भारत में 60 से अधिक कनाडाई राजनयिक तैनात हैं। 
  • 5 अक्टूबर,2023 को विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा से राजनयिक उपस्थिति में समानता की मांग की गई है। 
  • विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "यहां राजनयिकों की बहुत अधिक उपस्थिति और हमारे आंतरिक मामलों में उनके हस्तक्षेप को देखते हुए, हमने राजनयिक उपस्थिति में समानता की मांग की है।"
  • सितंबर,2023 में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडाई संसद में भारत पर आरोप लगाया था कि भारतीय खुफिया एजेंट सिख समर्थक खालिस्तान कट्टरपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल हैं। 
  • इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए।
  • ट्रूडो के आरोपों के बाद दोनों देशों ने एक-एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में कनाडा ने भारत से अपने उच्चायोग के कर्मचारियों को कहाँ स्‍थानांतरित किया है?

  1. मलेशिया  
  2. सिंगापुर
  3. चीन

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1,2 और 3

उत्तर- (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- वर्तमान में भारत-कनाडा संबंध निम्नतम स्तर पर हैं। इसके समाधान के लिए किस प्रकार के कूटनीतिक प्रयास किए जाने चाहिए। स्पष्ट करें।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X