कैप्टन फातिमा वसीम (Captain Fatima Wasim)

प्रारंभिक परीक्षा – कैप्टन फातिमा वसीम
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों 

 सेना के फायर एंड फ्यूरी कोर के अनुसार, 11 दिसंबर 2023 सियाचिन ग्लेशियर में सेना की ऑपरेशनल पोस्ट पर पहली बार किसी महिला मेडिकल ऑफिसर की तैनाती की गई है।

captain-fatima-wasim

प्रमुख बिंदु 

  • कैप्टन फातिमा वसीम की पोस्टिंग सियाचिन ग्लेशियर में 15 हजार 200 फीट की ऊंचाई पर की गई है।
  • कैप्टन फातिमा वसीम सियाचिन के ऑपरेशन पोस्‍ट पर तैनात होने वाली पहली ऑफिसर बनी हैं।
  • कैप्टन फातिमा वसीम ने सियाचिन बैटल स्कूल में ट्रेनिंग ली है।
  • फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स को आधिकारिक तौर पर 14वां कॉर्प्स कहा जाता है, जिसका हेडक्वार्टर लेह में है।
  • फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की तैनाती चीन-पाकिस्तान की सीमाओं पर होती है, साथ ही ये सियाचिन ग्लेशियर की रक्षा करते हैं।​​​​​
  • इससे पहले 5 दिसंबर 2023 को सेना की स्नो लेपर्ड ब्रिगेड की कैप्टन गीतिका कौल सियाचिन पर पोस्‍ट होने वाली पहली महिला मेडिकल ऑफिसर बनीं थीं।
  • गीतिका कौल को सियाचिन की बैटलफील्ड पर तैनात किया गया है, जिसकी ऊंचाई 15,600 फीट है।
  • सियाचिन ग्लेशियर भारत-पाक बॉर्डर के पास करीब 78 किलोमीटर में फैला है।
  • सियाचिन के एक तरफ पाकिस्तान और दूसरी तरफ अक्साई चीन है।

 सियाचिन का महत्व 

Importance-of-Siachen

  • सियाचिन लद्दाख में 20,000 ft की ऊंचाई पर स्थित बेहद दुर्गम इलाका है जो कराकोरम पर्वत रेंज में स्थित है।
  • सियाचिन उस पॉइंट NJ9842 के ठीक उत्तर में हैं, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा LOC खत्म होती है।
  • सियाचिन सालभर बर्फ से ढंका रहता है। यहां औसत तापमान जीरो से भी कम -10 डिग्री सेंटीग्रेड रहता है। सर्दियों में यहां का तापमान -50 से 70 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाता है।
  • यह भारत में सबसे बड़ा ग्लेशियर है और दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा है। यह पृथ्वी पर उच्चतम युद्ध का मैदान है।
  • सबसे बड़ा ग्लेशियर ताजिकिस्तान में है और इसका नाम फेदचेंको ग्लेशियर है।
  • सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा जंग का मैदान है, जहां पिछले 38 सालों से भारत-पाकिस्तान की सेनाएं आमने-सामने हैं।
  • चीन और पाकिस्तानी की भौगोलिक स्थिति के कारण भारत के लिए  सियाचिन का रणनीतिक महत्व है।
  • सियाचिन के एक तरफ पाकिस्तानी नियंत्रण वाला इलाका है तो वहीं दूसरी तरफ चीन है।
  • 1984 से ही करीब 76 किलोमीटर लंबे पूरे सियाचिन ग्लेशियर और इसके सभी प्रमुख दर्रे भारत के नियंत्रण में हैं।
  • यहां से भारत पाकिस्तान के साथ साथ चीन की भी गतिविधियों पर नजर रख सकता है।
  • साथ ही भारत, पाकिस्तान और चीन के सैन्य गठबंधन को रोक सकता है, जो लद्दाख की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1.  सियाचिन ग्लेशियर में सेना की ऑपरेशनल पोस्ट पर पहली बार किसी महिला मेडिकल ऑफिसर के रूप में कैप्टन फातिमा वसीम को तैनाती की गई है।
  2. सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा जंग का मैदान है।
  3. सियाचिन कराकोरम पर्वत रेंज में स्थित है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: – सियाचिन के रणनीतिक महत्व को स्पष्ट कीजिए।

स्रोत: the economic times

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT