New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

सीलिएक रोग

चर्चा में क्यों

वर्ष 2021 में भारत को मिस यूनिवर्स का ख़िताब दिलाने वाली भारत की हरनाज संधू ‘सीलिएक रोग’ से पीड़ित हैं।

सीलिएक रोग (Celiac Disease)

  • सीलिएक रोग एक ऑटोइम्यून स्थिति है, जिसमें प्रभावित व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर के विरुद्ध कार्य करती है। यह ऑटोइम्यून प्रतिक्रिया तब प्रारंभ होती है जब कोई व्यक्ति ग्लूटेन युक्त आहार का सेवन करता है।
  • गेहूँ, जौ, राई व ओट्स में ग्लूटेन प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। सीलिएक रोग से पीड़ित व्यक्ति में ग्लूटेन से एलर्जी होती है। यह विकार बच्चों तथा वयस्कों दोनों में संभव है।
  • इससे शरीर को कुछ पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, जिससे दस्त, पेट दर्द, पेट में सूजन, शरीरिक विकास का अवरुद्ध होना, शरीर के वजन में वृद्धि या कमी होने लगती है। साथ ही, व्यक्ति यकृत के संक्रमण, हडि्डयों की समस्या, दाँतों में एनेमल संबंधी समस्या, एनीमिया इत्यादि से भी प्रभावित हो जाता है।

छोटी आँत पर प्रभाव

  • इस बीमारी से पीड़ित लोगों की छोटी आँत अधिक प्रभावित होती है। सीलिएक रोग में ग्लूटेन के प्रति प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से विषाक्त पदार्थ उत्पन्न होते हैं जो छोटी आंत के अंदर पाई जाने वाली उंगलीनुमा विली (Villi) को नष्ट कर देती हैं।
  • विली के क्षतिग्रस्त होने से भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण में समस्या आती है, जो कुपोषण, हड्डियों के घनत्व में कमी, प्रजनन संबंधी समस्याएँ, तंत्रिका संबंधी रोग और कभी-कभी कैंसर और अन्य गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR