New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सेल-e-BRATION : स्टील-टू-सोल

हाल ही में इस्पात मंत्रालय के तहत महारत्न कंपनी ‘स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (SAIL) ने MyGov के साथ मिलकर ‘सेल-e-BRATION: स्टील से देश निर्माण, सेल है मज़बूत भरोसे की पहचान’ नाम से एक खास प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता के जरिए देश के आम नागरिकों को सेल (SAIL) से जुड़ी अपनी कहानियों को वीडियो रील्स, शॉर्ट फिल्मों या डिजिटल विज्ञापनों के जरिए दिखाने का मौका दिया जा रहा है।

इस अभियान का मकसद 

  • ‘सेल-e-BRATION’ का मुख्य उद्देश्य यह बताना है कि कैसे सेल (SAIL) हर भारतीय के जीवन का एक हिस्सा है। 
  • यह अभियान सेल को सिर्फ एक कंपनी नहीं, बल्कि एक ‘भरोसेमंद दोस्त’ के रूप में पेश करता है। 
  • इसका लक्ष्य लोगों के साथ एक भावनात्मक संबंध (स्टील-टू-सोल) बनाना है और यह दिखाना है कि जहाँ सेल देश की ताकत बढ़ाता है, वहीं वह आपके जीवन के हर पल का दोस्त भी है।

प्रतियोगिता के विषय (Themes)

  • भारत के बड़े सपनों का निर्माण: भारत की तरक्की की कहानी, जैसे- रेलवे, बड़े पुल और हाईवे बनाने में सेल का योगदान।
  • देश की रक्षा और अंतरिक्ष की उड़ान: सेना के टैंकों, जहाजों व अंतरिक्ष मिशनों में इस्तेमाल होने वाला सेल का फौलाद।
  • हर किसी की ज़िंदगी से जुड़ा हुआ है सेल: सेल द्वारा चलाए जा रहे स्कूल, अस्पताल और खेल प्रोग्राम इत्यादि, जिनसे लोगों का जीवन बदल रहा है।
  • हर जगह मौजूद: हमारे घरों, ऑफिसों और शहरों में सेल के वे उत्पाद जो हर पल हमारे काम आते हैं।

पुरस्कार और सम्मान

  • इस प्रतियोगिता के तहत टॉप 5 वीडियो रील्स, शॉर्ट फिल्मों या डिजिटल विज्ञापनों को पुरस्कृत किया जाएगा:
  • नकद इनाम: हर विजेता को 10,000/-
  • सर्टिफिकेट: सेल की तरफ से आधिकारिक प्रशंसा पत्र और सर्टिफिकेट।
  • सोशल मीडिया पर पहचान: जीतने वाले वीडियो सेल (SAIL) के सभी सोशल मीडिया पेजों पर दिखाए जाएंगे। 
  • इसमें भारत का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR