New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय

प्रारंभिक परीक्षा – केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2,3

चर्चा में क्यों

  • प्रधानमंत्री ने 900 करोड़ रुपये की परियोजना लागत के साथ तेलंगाना के मुलुगु जिले में एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु

  • इस विश्वविद्यालय का नाम आदिवासी देवी समक्का और सारक्का के नाम पर रखा जाएगा।
  • इस पहल का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर आदिवासी समुदायों को लाभ पहुंचाना है।
  • इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ने हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय को इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस की उपाधि से सम्मानित किया है। इसे एक विशेष निधि प्रदान की है।
  •  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 (2014 की संख्या 6) की तेरहवीं अनुसूची में दिए गए प्रावधान के अनुसार तेलंगाना राज्य के मुलुगु जिले में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विश्वविद्यालय अधिनियम 2009 में आगामी संशोधन करने के लिए एक केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2023 को संसद में पेश करने की मंजूरी दी।
  • यह विश्वविद्यालय राज्य में उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ  शिक्षा के गुणवत्ता में भी सुधार करेगा।
  • यह राज्य में आदिवासी कला, संस्कृति एवं पारंपरिक ज्ञान प्रणाली में निर्देशात्मक और अनुसंधान संबंधी सुविधाएं प्रदान करके उच्च शिक्षा और उन्नत ज्ञान के उपायों को भी बढ़ावा देगा।
  •  यह नया विश्वविद्यालय अतिरिक्त क्षमता भी तैयार करेगा और क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने का प्रयास करेगा।

इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस (Institution Of Eminence)

  • इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस उच्च शिक्षा संस्थानों को सशक्त बनाने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा शुरू की गई एक मान्यता योजना है।
  • इसका उद्देश्य उन्हें विश्व स्तरीय शिक्षण और अनुसंधान संस्थान बनाने में मदद करना है।
  • इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए एक महत्त्वपूर्ण योजना है।
    • वर्ष 2017 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रारंभ किया गया था।

    प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

    1. हाल ही में प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के मुलुगु जिले में एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की।
    2. इस विश्वविद्यालय का नाम आदिवासी देवी समक्का और सारक्का के नाम पर रखा जाएगा।

    उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

     (a) केवल 1  

    (b) केवल 2  

    (c) कथन 1 और 2 

    (d) न तो 1 ना ही 2 

    उत्तर: (c)

    मुख्य परीक्षा प्रश्न : विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा,आदिवासी कला, संस्कृति एवं पारंपरिक ज्ञान प्रणाली और क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभातें हैं। विवेचना कीजिए।

                                                                                                                                                                                                     स्रोत: पीआईबी

    « »
    • SUN
    • MON
    • TUE
    • WED
    • THU
    • FRI
    • SAT
    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR