New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सेरो डोमिनाडोर सोलर थर्मल प्लांट (Cerro Dominador Solar Thermal Plant) 

प्रारम्भिक परीक्षा :–सेरो डोमिनाडोर सोलर थर्मल प्लांट
मुख्य परीक्षा: - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ

यह लैटिन अमेरिका का पहला थर्मोसोलर पावर प्लांट है।इस पावर प्लांट को बनाने का मुख्य उद्देश्य ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना है। 

Solar-Thermal-Plant

  • इसे विश्व के सबसे शुष्क मरुस्थल अटाकामा,चिली में बनाया गया है।
  • इस टावर का निर्माण कार्य वर्ष 2014 से प्रारम्भ हुआ और 8 जून 2021 को बनकर तैयार हो गया, इसी दिन इस टावर का उद्घाटन भी किया गया।    
  • इस थर्मोसोलर पावर प्लांट की विद्युत उत्पादन क्षमता 110 मेगावाट है।  
  • इस सौर तापीय प्लांट की स्थापना का उद्देश्य जीवाश्म ईंधन का उपयोग को कम करके जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करना है।  
  • इस थर्मोसोलर पावर प्लांट की तुलना चिली के लोग 'द लार्ड आफ रिंग्स'  के सारोन टावर से करते हैं। 
  • हरित ऊर्जा के विकास के लिए चिली अति गंभीर प्रयास कर रहा है। चिली ने वर्ष 2040 तक जीवाश्म ईंधन से पूरी तरह छुटकारा पाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।                                   

Thermal-Plant

'लैटिन अमेरिका'

  • दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मैक्सिको और वेस्टइंडीज के संयुक्त रूप को 'लैटिन अमेरिका' कहा जाता है। 
  • लैटिन भाषा स्पेन, पुर्तगाली, फ्रांसीसी एवं इतावली आदि अनेक यूरोपीय भाषाओं की जननी है। 
  • दक्षिण अमेरिका संसार का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसका लगभग दो-तिहाई भाग विषुवत वृत्त के दक्षिण में उष्ण कटिबंध क्षेत्र में फैला है। इसका उत्तरी भाग काफी चौड़ा  और दक्षिणी भाग पतला है। 

चिली :-

  • यह दक्षिण अमेरिका के एंडीज पर्वत और प्रशांत महासागर के मध्य स्थित लंबा और संकरा देश है। 
  • इसके उत्तर में पेरु, उत्तर-पूर्व में बोलीविया, पूर्व में अर्जेन्टीना और दक्षिण छोर पर ड्रेक पैसेज स्थित है। यह दक्षिण अमेरिका के उन दो देशों (दूसरा ईक्वाडोर) में से है, जिसकी सीमाएं ब्राजील से नहीं मिलती है।

south-america

  • यह देश पश्चिम में प्रशांत महासागर से सटा हुआ है, जिसकी लंबाई लगभग 6,435 किमी से भी अधिक है। 
  • चिली, नाइट्रेट का सबसे बड़ा उत्पादक  देश है। नाइट्रेट से उर्वरक तैयार किया जाता है। चिली का 'चुक्कीकमाता' पठार तांबे के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। इसे विश्व का 'तांबा राजधानी' (Copper Capital of the world) भी कहा जाता है। 
  • चिली विश्व में सर्वाधिक तांबा उत्पादक देश है। 
  • दक्षिण अमेरिका के मूल निवासी 'रेड इंडियन' के नाम से जाने जाते हैं। इसके अलावा यहाँ कई मिश्रित प्रजातियों का विकास हुआ है, जैसे- मेस्टिजो (इंडियन व यूरोपीय), मुलाटो (अश्वेत व यूरोपीय) एवं जैम्बो (अश्वेत व नीग्रो) आदि। 
  • इनमें मेस्टिजो की संख्या सर्वाधिक है।        

driest-desert

अटाकामा मरूस्थल :-

  • यह मरुस्थल एण्डीज पर्वत माला पर स्थित है। 
  • यह विश्व का सबसे शुष्क स्थान है ,जहाँ वर्षा नगण्य है।
  • इस मरुस्थल में नाइट्रेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से लैटिन अमेरिका का पहला सेरो डोमिनाडोर सोलर थर्मल प्लांट किस देश में स्थित है?

(a)  अर्जेंटीना 

(b)  ब्राजील

(c)  चिली 

(d)  बोलविया

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- लैटिन अमेरिका का पहला सेरो डोमिनाडोर सोलर थर्मल प्लांट बनाने का उद्देश्य क्या है ?विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X