New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कर्मचारी राज्य बीमा निगम को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में कर्मचारी राज्य बीमा निगम को अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ के एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय सामाजिक सुरक्षा फोरम कार्यक्रम में 4 उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्राप्त हुए
    • कर्मचारी राज्य बीमा निगम को उसके मोबाइल एप्लीकेशन (आस्क एन अप्वाइंटमेंट-एएए+) के लिए एक उत्कृष्टता प्रमाण पत्र 
    • कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटना और बीमारी, सतत निवेश और व्यवस्था में लचीलापन के लिए तीन उत्कृष्टता प्रमाण पत्र 
  • यह कार्यक्रम सऊदी अरब के रियाद में आयोजित किया गया था 
  • कर्मचारी राज्य बीमा निगम को ये पुरस्कार, सामाजिक सुरक्षा लाभों की विभिन्न विधाओं पर अपनी सेवा प्रदान करने में उत्कृष्टता के लिए प्रदान किए गए। 
  • ये सम्मान भारत की कामकाजी आबादी को स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सुरक्षा सेवाएँ प्रदान करने में नवाचार, दक्षता और सामाजिक समावेशीता के प्रति कर्मचारी राज्य बीमा निगम की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है। 

एएए+ (आस्क एन अप्वाइंटमेंट मोबाइल ऐप)

  • यह अप्वाइंटमेंट मोबाइल ऐप बीमित व्यक्तियों, लाभार्थियों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सेवा प्रदान करता है। 
  • यह अंग्रेजी, हिंदी तथा छह क्षेत्रीय भाषाओं सहित 8 भाषाओं में उपलब्ध है। 
  • इसे स्वास्थ्य सेवाओं को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य के साथ डिज़ाइन किया गया है 
  • यह ऐप उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने, कतार में प्रतीक्षा किए बिना चेक-इन करने और अपने ई-हेल्थ रिकॉर्ड तक पहुंच बनाने की अनुमति देता है। 

अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ

  • अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ की स्थापना वर्ष 1927 में जिनेवा स्थित अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के तत्वावधान में की गई थी। 
  • यह सामाजिक सुरक्षा संगठनों, सरकारों और सामाजिक सुरक्षा विभागों के लिए प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। 
  • यह अपने सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा प्रणाली विकसित करने में सक्षम बनाने के लिए पेशेवर दिशा-निर्देशों, विशेषज्ञ ज्ञान, सेवाओं और समर्थन के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा प्रशासन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है। 

कर्मचारी राज्य बीमा निगम

  • इसकी स्थापना कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948 के तहत वर्ष 1952 में की गई थी 
  • मुख्यालय - नई दिल्ली 
  • यह  श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है 
  • यह कर्मचारी राज्य बीमा योजना को संचालित करता है 

प्रश्न  -  कर्मचारी राज्य बीमा निगम की स्थापना कब हुई थी ?

(a) वर्ष 1948

(b) वर्ष 1950

(c) वर्ष 1952 

(d) वर्ष 1955

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR