New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

लखनऊ में स्थानों के नाम में परिवर्तन

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ- 

  • लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में स्थित गोमती नगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जाएगा।

gomti-nagar

मुख्य बिंदु-

  • 20 दिसंबर, 2023 को लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में इसे मंजूरी मिल गई।
  • अन्य परिवर्तन-
    1. नाका चौराहे फ्लाईओवर का नाम अब गुरुगोविन्द सिंह के नाम से जाना जाएगा।
    2. मौलवीगंज में रिमकी लांड्री के पास अमर शहीद अहमद उल्लाशाह द्वार का निर्माण होगा। 
    3. हुसैनगंज चौराहे का नाम अब महाराणा प्रताप चौराहा होगा।
    4. अमीनाबाद कॉलेज के पास छत्रपति शिवाजी महराज की मूर्ति का निर्माण होगा।
    5. सेक्टर सी अल्कापुरी अलीगंज मार्ग का नाम बदलकर डॉक्टर विंदेश्वर पाठक के नाम पर रखा जाएगा। 
    6. कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड के पास राजाजीपुरम के एक ब्लॉक में स्थित राधाकृष्ण मैरिज लॉन के सामने वाले चौराहे का नाम प्रज्ञान चंद्रयान 3 चौराहा रखा जाएगा।
    7. कश्मीरी मोहल्ला में मौलाना मोहम्मद अतहर द्वार का निर्माण।
    8. सरोजनीनगर में शहीद मेजर दुर्गामल्ल की मूर्ति का निर्माण।
    9. महानगर गोलमार्केट के पास राम सिंह ठाकुरी की मूर्ति का निर्माण।

किन्नरों के लिए शेल्टर होम

  • लखनऊ में किन्नरों के लिए अलग शेल्टर होम बनेगा। 
  • केन्द्र सरकार ने इनके लिए अलग से शेल्टर होम बनाने का निर्देश दिया था।

पूर्व में उत्तर प्रदेश में रेलवे स्टेशनों के बदले गए नाम-

  • प्रतापगढ़ जिले में तीन रेलवे स्टेशनों का नाम बदल दिया गया है-

क्र.  सं.

पूर्व नाम

परिवर्तित नाम

1.

प्रतापगढ़ जंक्शन

मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन

2.

बिशनाथगंज  

शनिदेव धाम बिशनाथगंज

3.

अंतू स्टेशन

मां चंद्रिका देवी धाम अंतू

अन्य स्टेशन-

क्र.  सं.

पूर्व नाम

वर्तमान नाम

1.

फैजाबाद रेलवे स्टेशन

अयोध्या रेलवे स्टेशन

2. 

इलाहाबाद रेलवे स्टेशन  

प्रयागराज जंक्शन

  3.

मुगलसराय रेलवे स्टेशन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन

प्रारंभिक   परीक्षा  के लिए  प्रश्न-

प्रश्न - उत्तर  प्रदेश  के रेलवे स्टेशनों  के बारे में निम्नलिखित  युग्मों  पर  विचार  करें

पूर्व नाम  परिवर्तित  नाम 
1. चारबाग  जं. अटल  बिहारी  बाजपेयी   जं.
2. प्रतापगढ़ जं. मां बेल्हा देवी धाम जं.
3. बिशनाथगंज मां चंद्रिका देवी धाम

 उपर्युक्त  में से कितना / कितनें  युग्म  सही  है/ हैं?

(a) केवल  एक

(b) केवल  दो

(c) सभी  तीनों

(d) कोई  नहीं

उत्तर - (a)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR