New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

NCERT की पुस्तकों में बदलाव 

प्रारम्भिक परीक्षा : राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ।
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 2- शिक्षा, सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

सुर्खियों में क्यों ?

  • हाल ही में, एनसीआरईटी ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के सिलेबस में बदलाव किया है। 

महत्त्वपूर्ण बिन्दु 

  • इन बदलावों को लेकर NCERT ने वर्ष 2022 में जानकारी दे दी थी, लेकिन इन बदलावों को अब लागू किया जा रहा है। 
  • दरअसल कोरोनाकाल के कारण NCERT के किए बदलावों को लेकर नई पुस्तकें प्रकाशित नहीं हो पाईं थी। अब नए शैक्षणिक सत्र 2023 -24 में इन्हें लागू किया जाएगा। 

बदलाव क्या हुआ है ? 

   कक्षा 6 की इतिहास की पाठ्यपुस्तक (हमारा अतीत - I) 

  • इसमें वर्णों पर आधारित खंड को कम कर दिया गया है, जिसे “किंगडम, किंग्स और एक प्रारंभिक गणराज्य” अध्याय में शामिल किया गया था।
    • जैसे वर्णों की वंशानुगत प्रकृति, अछूतों के रूप में लोगों के वर्गीकरण और वर्ण व्यवस्था की अस्वीकृति इस तरह के वाक्य को हटा दिए गए हैं।

कक्षा 7 की इतिहास की पाठ्यपुस्तक (हमारा अतीत – II)

  • मुग़ल साम्राज्य के अध्याय में तार्किक कटौती
  • जिसमें हुमायूँ, शाहजहाँ, बाबर, अकबर, जहाँगीर और औरंगज़ेब जैसे मुग़ल सम्राटों के अनावश्यक महिमामंडन शामिल है।

मुस्लिम आक्रांता और अन्य वंश में भी तार्किक कटौती

  • जैसे मामलुक, तुगलक, खिलजी और लोदी सहित कई राजवंशों के बारे में तर्कसंगत तथ्य को छोड़कर, बाकी सब हटा दिया गया है।
  • दूसरे अध्याय में एक संदर्भ , जिसमें अफगानिस्तान के महमूद गजनी के सोमनाथ मंदिर का लूट , को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया था, उसे "सुल्तान" शीर्षक से पुकारा गया था, को संशोधित किया गया है। 

10वीं की पाठ्यपुस्तक लोकतांत्रिक राजनीति-2 

  • लोकतंत्र और विविधता, लोकप्रिय संघर्ष और आंदोलन, लोकतंत्र की चुनौतियां पर अध्याय हटा दिए गए हैं।

कक्षा 11वीं की पाठ्यपुस्तक

  • थीम्स इन वल्र्ड हिस्ट्री से सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स, संस्कृतियों का टकराव और औद्योगिक क्रांति जैसे अध्याय हटा दिए गए हैं। 

कक्षा 12 की इतिहास की पाठ्यपुस्तक

  • मुगल दरबार का इतिहास
    • किंग्स एंड क्रॉनिकल्स चैप्टर: द मुगल कोर्ट्स (भारतीय इतिहास में विषय-भाग II)

कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक

  • पॉलिटिक्स इन इंडिया सिंस इंडिपेंडेंस में आपातकाल पर अध्याय को पांच पृष्ठों से कम कर दिया गया है।
  • "लोकप्रिय आंदोलनों का उदय" पर एक अध्याय हटा दिया गया है
    • इसमें कांग्रेस , सोशलिस्ट, कम्युनिस्ट पार्टी के बारे में पढ़ाया जाता था।

अन्य पाठ्यपुस्तकों में बदलाव

सिविक्स

  • 'यूएस हेजेमनी इन वर्ल्ड पॉलिटिक्स और 'द कोल्ड वॉर इरा' को हटा दिया गया है।

हिंदी 

  • सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का 'गाने दो मुझे ' और विष्णु खरे की कविता ' सत्य' को हटा दिया गया है।

बदलाव के कारण हो रहे विरोध का आधार

  • किसी खास धर्म को टारगेट।
    • सांप्रदायिकता बढ़ सकती है, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।
  • अपनी मान्यताओं को थोपने का प्रयास। 
  • इतिहास के महत्त्वपूर्ण खंड को हटाना। 
  • दलित विरोधी। 

सरकार का इस बदलाव पर तर्क क्या हैं ?

  • NCERT के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी ने किए जा रहे बदलाव के निम्नलिखित आधार बताया;
    • कोविड-19 के बाद तनावग्रस्त छात्रों की मदद और पाठ्यपुस्तक के भार को कम करने के लिए सिलेबस में यह बदलाव किए हैं।
    • कोविड महामारी के कारण छात्रों में सीखने का बहुत नुकसान हुआ है।
    • उन्होंने कहा पाठ्यक्रम में बदलाव कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है और अक्सर आवश्यकता अनुसार इस प्रकार के बदलाव किए जाते हैं।
    • यह बदलाव नई शिक्षा नीति के अनुरूप हैं।

NCERT के बारे में 

Full Form - National Council of Educational Research and Training (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद)

  • यह एक स्वायत्त संगठन है 
  • यह संगठन भारत के अग्रणी विद्वानों और प्रोफेसरों से मिलकर बना होता है।

गठन- भारत सरकार द्वारा वर्ष 1961 में। 

मुख्यालय -  नई दिल्ली। 

मुख्य उद्देश्य 

  • स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना।
  • पूरे भारत में सभी छात्रों के लिए एक सामान्य शिक्षा प्रणाली प्रदान करना। 
  • पूरे देश में सांस्कृतिक विविधता का परिचय देना और शिक्षा प्रणाली में समानता और एकता को बढ़ावा देना। 

मुख्य कार्य

  • शिक्षा एवं समाज कल्याण मंत्रालय को विशेषकर स्कूली शिक्षा के संबंध में सलाह देने और नीति-निर्धारण में मदद करना। 
  • शिक्षा के समूचे क्षेत्र में शोधकार्य को सहयोग और प्रोत्साहित करना। 
  • उच्च शिक्षा में प्रशिक्षण को सहयोग देना।  
  • स्कूलों में शिक्षा पद्धति में लाए गए बदलाव और विकास को लागू करना। 
  • राज्य सरकारों और अन्य शैक्षणिक संगठनों को स्कूली शिक्षा संबंधी सलाह आदि देना।

डेली अभ्यास प्रश्न 

प्रश्न - राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए;

  1. यह एक संवैधानिक संगठन है, जिसके बारे में संविधान के अनुच्छेद 348 A  में प्रावधान किया गया है। 
  2.  इसका कार्य राज्य सरकारों और अन्य शैक्षणिक संगठनों को स्कूली शिक्षा संबंधी सलाह आदि देना है। 
  3. हाल ही में, इसका मुख्यालय नई दिल्ली से भोपाल स्थानांतरित कर दिया गया । 

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से कथन सत्य है/हैं ?

  1. केवल  2 
  2. केवल 1 
  3. केवल 1 एवं 2 
  4. उपरोक्त सभी 

उत्तर : A

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR