पोंपेई में रथ की खोज

संदर्भ

हाल ही में, पोंपेई (इटली) में पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान एक विशाल रथ प्राप्त हुआ है। चार पहियों वाले इस रथ में लोहे के पुर्जे, कांस्य व टिन की सजावट तथा लकड़ी के अवशेष प्राप्त हुए हैं। साथ ही,कार्बनिक पदार्थों के निशान भी रथ पर पाए गए हैं। 

प्रमुख बिंदु

  • ऐसा अनुमान है किरोमन कुलीन वर्ग द्वारा विभिन्न समारोहों के दौरान रथ को वाहन के रूप में प्रयोग किया जाता था।
  • उत्कृष्ट स्थिति में प्राप्त किये गए इस रथ को असाधारण खोज माना जा रहा है क्योंकि इससे पूर्व इस तरह की कोई भी खोज इटली में नहीं हुई थी।
  • यह रथ इस वजह से भी विशिष्ट है क्योंकि यह कृषि उत्पादों या दैनिक जीवन की गतिविधियों के लिये प्रयोग किया जाने वाला रथ नहीं है। 

पोंपेई शहर

  • पोंपेई, दक्षिणी इटली के कैम्पानिया क्षेत्र में नेपल्स की खाड़ी पर स्थित एक रोमन शहर था। छठी - सातवीं शताब्दी ई.पू. में इस शहर की स्थापना की गई थी।
  • चौथी शताब्दी ई.पू. में यह रोम के प्रभुत्व में आया और 80 ई.पू. मे यह एक रोमन उपनिवेश बन गया।
  • लगभग 2,000 वर्ष पूर्व 79 ई. में माउंट विसुवियस के विस्फोट के बाद यह शहर ज्वालामुखीय राख से दब कर पूरी तरह से नष्ट हो गया था। यह माउंट विसुवियस से मात्र 8 किमी. की दूरी पर अवस्थित है।
  • वर्ष 1599 के करीब इस शहर को पुनः स्थापित किया गया तथा वर्तमान में यह इटली का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
  • इस शहर को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। 

पोंपेई में अन्य खोजें

  • इससे पूर्व, शोधकर्ताओं ने पोंपेई मेंगर्म पेय और फास्टफूड काउंटर, थर्मोपोलियम का पता लगाया था।काउंटर, पक्षियों के चमकीले रंग के भित्तिचित्र और समुद्र के निचले भाग की तस्वीर से सज़ा हुआ था। इसके अतिरिक्त,लाल शिखा और भूरे पंख वाली एक मुर्गी भी काउंटर पर चित्रित थी।
  • नवंबर 2020 में, इतालवी संस्कृति मंत्रालय ने दो पुरुषों के अवशेषों की खोज भी की थी, जो ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान मारे गए थे।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.