New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

चीन के नए रक्षा मंत्री : डोंग जून

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 30 दिसंबर, 2023 को डोंग जून को नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है।

Dong-Jun

मुख्य बिंदु-

  • डोंग जून चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के पूर्व नौसेना प्रमुख हैं।
  • नौसेना प्रमुख बनने से पहले डोंग जून पूर्वी समुद्री बेड़े के वाइस कमांडर थे। 
  • उन्होंने दक्षिणी थिएटर कमांड के वाइस कमांडर के रूप में भी काम किया है।
  • चीन में पिछले चार माह से रक्षा मंत्री का पद खाली था।

ली शांगफू –

li-shangfu

चीन के गायब पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू

  • ली शांगफू चीन के पूर्व रक्षा मंत्री थे। 
  • वह चार महीनें से गायब हैं।
  • उन्हें आखिरी बार 29 अगस्त, 2023 को सार्वजनिक तौर पर देखा गया था।
  • चीन सरकार  ने बिना कोई कारण बताए अक्टूबर, 2023 में उन्हें रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया था।
  • स्रोतों के अनुसार, ली शांगफू पर भ्रष्टाचार के आरोप थे। 
  • चीन सरकार सैन्य उपकरणों की खरीद को लेकर जांच कर रही है।
  • वह 2017 से 2022 के बीच केंद्रीय सैन्य आयोग के सैन्य उपकरण खरीद विभाग के प्रमुख थे।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- डोंग जून के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 

  1. डोंग जून को चीन का नया प्रधानमंत्री चुना गया है।
  2. डोंग जून पूर्व में चीन के रक्षा मंत्री थे।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (d)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X