New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

चीन का अनुसंधान जहाज ‘शियान 6’

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी, शि यान 6, HAI YANG 24 HAO, युआन वांग 5
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ- 

  • हाल ही में श्रीलंका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता प्रियंगा विक्रमसिंघे ने कहा कि चीन ने अनुसंधान जहाज ‘शि यान 6’ को डॉक करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कोई तारीख तय नहीं की गई थी। अब अनुरोध पर कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य बिंदु-

  • चीनी राज्य प्रसारक सीजीटीएन के अनुसार,‘शि यान 6’ 60 लोगों द्वारा संचालित एक वैज्ञानिक अनुसंधान पोत है, जो समुद्र विज्ञान, समुद्री भूविज्ञान और समुद्री पारिस्थितिकी परीक्षण करता है।
  • उम्मीद है कि यह पोत राष्ट्रीय जलीय संसाधन अनुसंधान और विकास एजेंसी (एनएआरए) के साथ संयुक्त रूप से अनुसंधान करेगा।
  • चीन नियमित आधार पर अपना जहाज श्रीलंका भेजता रहता है। दो हफ्ते पहले चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी का युद्धपोत HAI YANG 24 HAO दो दिवसीय दौरे पर देश में आया था।
  • वर्ष 2022 में भारत ने चीनी अनुसंधान पोत ‘युआन वांग 5’ द्वारा हंबनटोटा में श्रीलंका बंदरगाह कॉल पर चिंता जताई थी, जो अंतरिक्ष यान ट्रैकिंग में माहिर है और जिसे भारत ने एक जासूसी जहाज के रूप में वर्णित किया था।
  • हंबनटोटा बंदरगाह 2017 से चीन द्वारा चलाया जा रहा है, जब उसने इसे 1.12 बिलियन डॉलर में 99 साल की लीज पर ली थी, जो कि श्रीलंका द्वारा इसे बनाने के लिए चीनी फर्म को भुगतान किए गए 1.4 बिलियन डॉलर से भी कम है।
  • श्रीलंका ने चीन से श्रीलंकाई जलक्षेत्र में किसी भी शोध गतिविधियों में शामिल न होने के लिए कहकर भारत की चिंताओं को दूर करने का प्रयास किया था।
  • श्रीलंका रणनीतिक रूप से प्रमुख पूर्व-पश्चिम अन्तर्राष्ट्रीय शिपिंग मार्गों के बीच में स्थित है।
  • नकदी की कमी से जूझ रहा श्रीलंका अपने विदेशी ऋण के पुनर्गठन के कार्य में भारत और चीन दोनों को समान रूप से महत्वपूर्ण भागीदार मानता है। चीन श्रीलंका के शीर्ष ऋणदाताओं में से एक है।
  • श्रीलंका पर द्विपक्षीय ऋणदाताओं का लगभग 7.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर बकाया है, जिसमें चीन का लगभग 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर भी शामिल है।
  • श्रीलंका के बाहरी और घरेलू ऋण पुनर्गठन के लिए बातचीत सितंबर तक पूरी होनी है, यही समय अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा इस साल मार्च में बढ़ाए गए 2.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बेलआउट की समीक्षा का भी है।
  • विदेशी मुद्रा भंडार की गंभीर कमी के कारण, द्वीप राष्ट्र 2022 में एक अभूतपूर्व वित्तीय संकट की चपेट में आ गया था, जो 1948 में ब्रिटेन से आजादी के बाद सबसे खराब था।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- ‘शियान 6’ के बारे में कौन-सा कथन सही है?

(a) यह उत्तर कोरिया का सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल है।

(b) यह अमेरिका का शनि ग्रह के अध्ययन के लिए भेजा गया एक उपग्रह है।

(c) यह चीन का श्रीलंका में भेजा जा रहा एक वैज्ञानिक अनुसंधान पोत है।

(d) यह यूक्रेन युद्ध को देखते हुए यह रूस द्वारा विकसित एक पनडुब्बी है ।

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- चीन द्वारा श्रीलंका में भेजा जा रहा ‘शि यान 6’ वैज्ञानिक अनुसंधान पोत भारत के लिए चिंता का विषय है। समीक्षा करें।

Source - The Hindu, The Economic Times

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X