New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

चीन मिस्र के साथ मिलकर काम करेगा

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ-

  • 19 अक्टूबर, 2023 को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा मदबौली से बीजिंग में एक बैठक में कहा, "चीन मिस्र के साथ सहयोग बढ़ाने तथा मध्य पूर्व और दुनिया में अधिक निश्चितता और स्थिरता लाने का इच्छुक है।"

मुख्य बिंदु-

  • सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार श्री जिनपिंग ने कहा, "चीन और मिस्र अच्छे दोस्त हैं, जो समान लक्ष्य साझा करते हैं तथा एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं और अच्छे साझेदार हैं जो विकास और समृद्धि के लिए हाथ से हाथ मिलकर काम करते हैं।"
  • श्री जिनपिंग ने कहा, "वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति गहरे और जटिल बदलावों से गुजर रही है और दुनिया तेजी से ऐसे बदलावों का अनुभव कर रही है जो एक सदी से नहीं देखे गए हैं।"
  • उन्होंने कहा, चीन अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय के साथ-साथ विकासशील देशों के सामान्य हितों की संयुक्त रूप से रक्षा करने के लिए मिस्र के साथ काम करने को इच्छुक है।
  • अक्टूबर,2023 में इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से मिस्र ने गाजा पट्टी के साथ लगी अपनी सीमा को ज्यादातर बंद रखा है, जहां मानवीय स्थिति में तेजी से गिरावट आई है।
  • लेकिन मिस्र ने कहा कि वह राफा क्रॉसिंग के माध्यम से मानवीय सहायता के लिए स्थायी मार्ग की अनुमति देगा।
  • श्री जिनपिंग ने फिलिस्तीन और इज़राइल के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को साकार करने के लिए ‘दो-राज्य समाधान’ के प्रति अपने समर्थन को दोहराया।
  • हाल के महीनों में चीन और मिस्र के बीच संबंध मजबूत हुए हैं, मिस्र वर्ष,2024 में ब्रिक्स का आधिकारिक सदस्य बनेगा।
  • श्री जिनपिंग ने श्री मैडबौली से कहा, "चीन मिस्र को ब्रिक्स सहयोग तंत्र में शामिल होने के लिए बधाई देता है और मानता है कि इससे ब्रिक्स सहयोग में नई गति आएगी।"

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- वर्ष 2024 में कौन-सा देश ब्रिक्स का आधिकारिक सदस्य बनेगा?

(a) पाकिस्तान

(b) जर्मनी

(c) वेनेजुएला

(d) मिस्र

उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति गहरे और जटिल बदलावों से गुजर रही है। ऐसी स्थिति में चीन और मिस्र के पारस्परिक संबंध मजबूत होने से मध्य पूर्व की राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ेगा? स्पष्ट करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X