New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सिप्ला (Cipla) हिमाचल प्रदेश में ड्रोन से पहुंचाएगी दवाएं

प्रारंभिक परीक्षा – ड्रोन से दवाओं की  डिलिवरी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों

औषधि बनाने वाली कंपनी सिप्ला (Cipla) ने हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों और दवा के  दुकानों में महत्वपूर्ण दवाएं तुरंत पहुंचाने के लिये ड्रोन आधारित डिलिवरी सेवा शुरू की है।

cipla

प्रमुख बिंदु 

  • श्वसन उपचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सिप्ला (Cipla) ने पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में अस्पतालों और फार्मेसियों के लिए हृदय, श्वसन और अन्य उपचारों में प्रयुक्त दवाओं की ड्रोन-संचालित डिलिवरी शुरू करने की घोषणा की।
  • दूरदराज के इलाकों में स्टॉकिस्टों को तेजी से आपूर्ति करने की सुविधा के लिए ड्रोन आधारित डिलिवरी अपनाने वाली सिप्ला बड़ी भारतीय दवा कंपनियों में से पहली कंपनी है।
  • अस्पतालों और दवा दुकानों में महत्वपूर्ण दवाएं तुरंत पहुंचाने के लिए सिप्ला ने स्काई एयर मोबिलिटी के साथ भागीदारी की है।
  • सिप्ला ने कहा कि ड्रोन के इस्तेमाल से दूरदराज के इलाकों में केमिस्टों और क्लीनिकों को कंपनी की दवाओं की वक्त पर डिलिवरी करने में मदद मिलेगी।

drone

  • साथ ही तापमान परिवर्तन के कारण कोल्ड चेन उत्पादों पर असर पड़ने का जोखिम भी कम किया जा सकेगा।
  • कंपनी पहले ही हिमाचल प्रदेश में 25 मिनट से भी कम समय में करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए ड्रोन के जरिये कई डिलिवरी कर चुकी है।

प्रश्न: किस कंपनी ने हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों और दवा के दुकानों में महत्वपूर्ण दवाएं तुरंत पहुंचाने के लिये ड्रोन आधारित डिलिवरी सेवा शुरू की?

 (a) सिप्ला

(b) अमेज़न  

(c)  फ्लिपकार्ट 

(d)  ईकार्ट

उत्तर: (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: दवाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं के डिलिवरी में ड्रोन सेवा  के महत्त्व पर प्रकाश डालिए।

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X