New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक, 2024

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक, COP28, ग्रीनहॉउस गैस

संदर्भ:

दुबई में आयोजित हो रही वैश्विक जलवायु वार्ता (COP28) के दौरान जर्मन वॉच संस्था द्वारा जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक जारी किया गया।

climate-change

प्रमुख बिंदु:

  • इस सूची में 70.25 अंकों के साथ भारत सुधार के साथ सातवें स्थान पर है।
  • इस बार सूची में पहले तीन स्थानों के लिए कोई भी देश उपयुक्त नहीं पाया गया है।
  • भारत केवल तीन देशों डेनमार्क, एस्टोनिया और फिलीपीन्स से पीछे है।
  • इस साल सूचकांक में 75.59 अंकों के साथ डेनमार्क को चौथे स्थान है
  • एस्टोनिया 72.07 अंकों के साथ दूसरे जबकि 70.7 अंकों के साथ फिलीपीन्स तीसरे स्थान पर है।
  • COP28 का मेजबान देश संयुक्त अरब अमीरात 65वें स्थान पर है।
  • 45.56 अंकों के साथ चीन 51वें स्थान पर, जबकि 42.79 अंकों के साथ अमेरिका 57वें स्थान पर है।
  • सऊदी अरब सबसे निचले 67वें पायदान पर है।
  • इस साल इंडेक्स में यूरोपियन यूनियन सहित 63 देशों के प्रदर्शन को आंका गया है।
  • पिछली बार इस इंडेक्स में भारत आठवें स्थान पर था।

ccpi

जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक:

  • यह इंडेक्स 2005 से प्रत्येक वर्ष जारी किया जाता है।
  • अंतराष्ट्रीय संगठन जर्मन वॉच, न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
  • इसमें देशों को उनके द्वारा किए जा रहे ग्रीनहॉउस गैसों के उत्सर्जन और जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों के आधार पर स्थान मिलता है। 

energy

यह निम्नलिखित चार श्रेणियों में देशों के प्रदर्शन का आकलन करता है:

  • ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन (कुल स्कोर का 40%)
  • नवीकरणीय ऊर्जा (20%)
  • ऊर्जा उपयोग (20%)
  • जलवायु नीति (20%)

प्रश्न:- जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. यह जर्मन वॉच, न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
  2. यह इंडेक्स 2005 से प्रत्येक वर्ष जारी किया जा रहा है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर-   (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X