New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

तटीय रक्षा अभ्यास सी विजिल

चर्चा में क्यों ? 

  • भारतीय नौसेना तटीय रक्षा अभ्यास 'सी विजिल' का चौथा संस्करण आयोजित करेगी

प्रमुख बिंदु 

  • 'सी विजिल' के चौथे संस्करण का आयोजन 20 और 21 नवंबर 2024 को होगा 
  • इसमें  6 मंत्रालय और 21 संगठन/एजेंसियां शामिल होंगी।
  • इस अभ्यास में तटीय संपत्तियों जैसे बंदरगाहों, तेल रिगों, सिंगल पॉइंट मूरिंग्स, केबल लैंडिंग पॉइंट्स और तटीय आबादी सहित महत्वपूर्ण तटीय बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
  •  इस अभ्यास का तटीय रक्षा और सुरक्षा तत्परता मूल्यांकन चरण अक्टूबर 2024 के अंत से सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नौसेना अधिकारियों द्वारा संचालित किया जा रहा है।
  •  इसमें संपूर्ण तटीय रक्षा और सुरक्षा बुनियादी ढांचे का गहन ऑडिट किया जाता है। 
  • इस वर्ष, पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के अधिकारी भी भारतीय नौसेना के नेतृत्व वाली तटीय रक्षा और सुरक्षा तत्परता मूल्यांकन टीमों का हिस्सा होंगे
  • इनके साथ में राज्य समुद्री पुलिस, तटरक्षक, सीमा शुल्क, मत्स्य पालन आदि के कर्मचारी भी होंगे।

सी विजिल

  • सी विजिल नामक तटीय रक्षा अभ्यास की परिकल्पना वर्ष 2018 में ‘26/11’ के बाद से समुद्री सुरक्षा को मज़बूत करने के लिये उठाए गए अनेक कदमों की पुष्टि करने के उद्देश्य से की गई थी। 
  • सी विजिल का पहला संस्करण जनवरी 2019 में आयोजित किया गया था।
  •  ‘सी विजिल’ की अवधारणा पूरे भारत में तटीय सुरक्षा तंत्र को सक्रिय करना और व्यापक तटीय रक्षा तंत्र का आकलन करना है। 
  • यह एक राष्ट्रीय स्तर की पहल के रूप में है जो भारत की समुद्री रक्षा और सुरक्षा क्षमताओं का समग्र मूल्यांकन प्रदान करता है।
  • यह थिएटर लेवल ऑपरेशनल रेडीनेस एक्सरसाइज (TROPEX) के अग्रदूत के रूप में कार्य करता है

थिएटर लेवल ऑपरेशनल रेडीनेस एक्सरसाइज (TROPEX)

  • यह भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा द्विवार्षिक अभ्यास है। 
  • इसे भारतीय नौसेना द्विवार्षिक तौर पर आयोजित करती है। 
  • इसमें भारतीय सेना, वायु सेना, नौसेना और तटरक्षक बल की भागीदारी होती है।
  • यह अभ्यास आम तौर पर प्रत्येक वर्ष की शुरुआत में प्रारंभ होता है और एक महीने तक चलता है। 
  • यह आम तौर पर तीन चरणों में किया जाता है -
    • स्वतंत्र कार्य चरण
    • संयुक्त कार्य चरण 
    • सामरिक चरण
  • इस अभ्यास को भारतीय नौसेना इकाइयों के साथ-साथ भारतीय वायु सेना, भारतीय सेना और भारतीय तटरक्षक बल की युद्ध तैयारी का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • यह अभ्यास एक जटिल वातावरण में अंतर-संचालनीयता और संयुक्त संचालन को भी मजबूत करने के लिये भी प्रयासरत है। 
  • इसकी शुरुआत वर्ष 2005 से हुई। 

प्रश्न  - थिएटर लेवल ऑपरेशनल रेडीनेस एक्सरसाइज (TROPEX) की शुरुआत कब हुई थी ?

(a) वर्ष 2000

(b) वर्ष 2002

(c) वर्ष 2005

(d) वर्ष 2008

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X