New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

 'वाणिज्यिक गेमिंग' (Commercial Gaming)

प्रारम्भिक परीक्षा – साइबर क्राइम
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ 

  • संयुक्त अरब अमीरात ने संभावित रूप से राष्ट्रीय लॉटरी चलाने के लिए एक संघीय प्राधिकरण बनाया है जिसे "वाणिज्यिक गेमिंग" के रूप में वर्णित किया गया है। क्योंकि खाड़ी अरब देश में बहुत से कैसीनो खिलाड़ी आते हैं।जिससे एक अन्य आय/राजस्व का स्रोत उत्पन्न हो सकता है।

commercial-gaming

प्रमुख बिंदु 

  • संयुक्त अरब अमीरात में 'वाणिज्यिक गेमिंग' के लिए संघीय प्राधिकरण के CEO केविन मुल्ली  को नामित किया गया है।

प्रमुख उद्देश्य 

  • संयुक्त अरब अमीरात में'वाणिज्यिक गेमिंग' प्रारम्भ करने का प्रमुख उद्देश्य पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना है तथा अधिक से अधिक राजस्व एकत्रित करना है।   
  • इसे रास अल-खैमा रिसॉर्ट में खोला जायेगा जिसकी लागत 3.9 बिलियन डॉलर रखी गई है तथा इसे वर्ष 2027 में खोलने की योजना है। 

"एकीकृत रिसॉर्ट"

  • शब्द "एकीकृत रिसॉर्ट" का जन्म सिंगापुर में हुआ, जिसका तात्पर्य एक ऐसे होटल से है जिसमें एक कैसीनो और अन्य सुविधाएं शामिल हों।

चुनौतियाँ 

  • अरब देशों तथा मध्य पूर्व के अधिकांश हिस्सों में कैसीनो (जिसे जुए के तौर पर देखा जाता है) अभी भी दुर्लभ हैं क्योंकि इस्लाम धर्म इसकी अनुमति नहीं देता है। हालाँकि, कैसिनो मिस्र और लेबनान में संचालित हो रहें हैं। 

लाभ 

  • संयुक्त अरब अमीरात में कैसीनो खोलने से पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिल सकता है। 
  • कोरोनोवायरस महामारी के दौरान चीनी यात्रियों को पर्यटक के रूप वापस लाने में मदद मिल सकती है। 
  • ब्लूमबर्ग के एक अनुमान के अनुसार, इससे यूएई का सालाना गेमिंग राजस्व $6.6 बिलियन हो सकता है, जो संभावित रूप से सिंगापुर को पीछे छोड़ देगा।

कैसीनो से खतरा

  • कैसीनो और उनके द्वारा उत्पन्न बड़ी मात्रा में नकदी मनी लॉन्ड्रिंग के खतरे को बढ़ाती है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा एक, अरब देश 'वाणिज्यिक गेमिंग' प्रारंभ करने वाला देश बन गया है? 

(a) सऊदी अरब 

(b) ओमान 

(c) संयुक्त अरब अमीरात

(d) यमन

उत्तर : (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न -  वर्तमान में 'वाणिज्यिक गेमिंग' एक अतिरिक्त राजस्व का स्रोत बन गया है? टिप्पणी कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR