कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन के  5 नए स्मारक 

चर्चा में क्यों?

यूनाइटेड किंगडम स्थित ‘कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन’ (CWGC) ने पाँच नए स्थलों को सूचीबद्ध किया है। ये स्थल प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध से संबंधित हैं।

कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन 

यह छह स्वतंत्र सदस्य राज्यों का एक अंतर-सरकारी संगठन है। इसका मुख्य कार्य प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्धों में मारे गए राष्ट्रमंडल राष्ट्र सैन्य सेवा के सदस्यों की कब्रों और स्मारकों को चिह्नित करना और उन्हें संरक्षित करना है।

सूचीबद्ध 5 नए स्थल

  • एक टेनिस कोर्ट के साथ कब्रिस्तान- यह नागालैंड की राजधानी कोहिमा में स्थित टेनिस कोर्ट के डिज़ाइन वाला एक कब्रिस्तान है। इसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कोहिमा गैरीसन हिल के युद्ध में मारे गए सैनिकों को समर्पित किया गया है। 
  • नेत्र अस्पताल- यह गीज़ा (मिस्र) के एक नेत्र अस्पताल की प्रयोगशाला है, जिसे प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मारे गए लोगों की याद में बनाया गया था। 
  • ज़िवी क्रेटर और लिचफील्ड क्रेटर- यह फ्रांस के डी. कैलाइस क्षेत्र में स्थित दो छोटे कब्रिस्तान हैं। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इनमें बहुत से लोगों को दफनाया गया था।
  • नो मैन्स लैंड में कब्रिस्तान- साइप्रस में ‘निकोसिया (वेन्स कीप) कब्रिस्तान’ या ‘नो मैन्स लैंड में कब्रिस्तान’ में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए लोगों को दफनाया गया था।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.