New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

चेतना अन्वेषण सम्मेलन

चर्चा में क्यों

हाल ही में, बेंगलुरु में 'चेतना अन्वेषण- गैर स्थानीयता से अद्वैत तक : मानव-मशीन बहस' (Exploring Consciousness- From Non- Locality to Non- Duality : The Man- Machine Debate) विषय पर केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • इस सम्मेलन का आयोजन आयुष मंत्रालय के सहयोग से इंडिया फाउंडेशन और निमहंस (NIMHANS) ने किया है।
  • यह सम्मेलन प्रमुख भारतीय आध्यात्मिक एवं मनोवैज्ञानिक विषयों और सिद्धांतों के विद्वानों शिक्षकों के साथ-साथ भौतिकी, जीव विज्ञान, तंत्रिका विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबरनेटिक्स, क्वांटम कम्प्यूटिंग तथा संबद्ध क्षेत्रों के प्रख्यात शोधकर्ताओं व अन्वेषकों को एक मंच प्रदान करेगा।
  • इस दौरान आयुष मंत्रालय के एक प्रमुख कार्यक्रम ‘आयुरस्वास्थ्य योजना’ के भाग के रूप में बेंगलुरु स्थित निमहंस के एकीकृत चिकित्सा विभाग में उत्कृष्टता केंद्र परियोजना का भी उद्घाटन किया गया।

आयुरस्वास्थ्य योजना उत्कृष्टता केंद्र

  • यह उत्कृष्टता केंद्र शिक्षा प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं नवाचार तथा अन्य क्षेत्र में आयुष पेशेवरों की दक्षताओं को मजबूत करेगा।
  • निमहंस में उत्कृष्टता केंद्र परियोजना का मुख्य उद्देश्य चार न्यूरो-मनोरोग विकारों में नैदानिक परीक्षण के लिये एकीकृत योग एवं आयुर्वेद उपचार दृष्टिकोण की प्रभावकारिता, सुरक्षा और प्रस्तावित तंत्र स्थापित करना है।
  • आयुरस्वास्थ्य योजना के प्रमुख घटक हैं- 
    • सार्वजानिक स्वास्थ्य के लिये आयुष
    • खेल चिकित्सा के लिये आयुष
    • उत्कृष्टता केंद्र पर सुविधाओं का उन्नयन 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR