New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

तालिबान द्वारा वियना, लंदन में कांसुलर सेवाएं निलंबित

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ-

  • विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने 8 अक्टूबर,2023 को कहा कि तालिबान काबुल में अधिकारियों के साथ पारदर्शिता और सहयोग की कमी के कारण दो अफगान दूतावासों, लंदन और वियना में कांसुलर सेवाओं को निलंबित कर रहा है।

मुख्य बिंदु-

  • अफगानिस्तान के अधिकांश दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में पूर्व के पश्चिमी समर्थित प्रशासन के लोग कार्यरत हैं, जिनमें से वर्तमान में एक दर्जन तालिबान के नियंत्रण में हैं।
  • विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल कहर बाल्खी ने कहा कि दोनों दूतावासों में कांसुलर सेवाओं का निलंबन तत्काल प्रभाव से और अगली सूचना तक है। निलंबित सेवाओं में पासपोर्ट और वीज़ा जारी करना तथा विस्तार करना भी शामिल है।
  • यह घटनाक्रम स्पेन और नीदरलैंड में अफगान दूतावासों द्वारा काबुल में तालिबान अधिकारियों के साथ उनके समन्वय और बातचीत पर बयान जारी करने के कुछ दिनों बाद आया है।
  • मंत्रालय के उप प्रवक्ता जिया अहमद तकल के वॉयस नोट में नीदरलैंड के बयान को अफगानों के लिए एक सकारात्मक कदम बताया गया क्योंकि सभी कांसुलर सेवाओं या दूतावास के मामलों का काबुल से सीधा संबंध होगा।
  • पाकिस्तान, तुर्की, कतर और चीन सहित कुछ देशों ने अफगानिस्तान में सक्रिय राजनयिक मिशन बनाए रखा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय तालिबान को अफगानिस्तान के वैध शासकों के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता देने में सावधानी बरत रहा है।
  • भारत में राजधानी नई दिल्ली में अफगान दूतावास काम कर रहा है, इसके बावजूद राजनयिक कर्मचारियों ने कहा कि भारत में राजनयिक समर्थन की कमी और काबुल में एक मान्यता प्राप्त सरकार की अनुपस्थिति के कारण यह बंद हो रहा है।
    • मार्च,2023 में तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद द्वारा की गई टिप्पणी के अनुसार, तालिबान ने कम से कम 14 देशों में राजनयिक भेजे हैं और विदेशों में अन्य राजनयिक मिशनों का प्रभार लेने के प्रयास चल रहे हैं।

    प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

    प्रश्न- हाल ही में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने किन राजधानियों में अपनी कांसुलर सेवाएं निलंबित कर दी है-

    1.  वियना
    2.  लंदन
    3. बीजिंग

    नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

    1. केवल 1 और 2
    2. केवल 2 और 3
    3. केवल 1 और 3
    4. 1,2 और 3

    उत्तर- (a)

    मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

    प्रश्न- अफगानिस्तान सरकार द्वारा वियना, लंदन में कांसुलर सेवाएं निलंबित करना इन देशों से उसके संबंधो को नकारात्मक तरीके से प्रभावित करेगा। मूल्यांकन करें ।
    « »
    • SUN
    • MON
    • TUE
    • WED
    • THU
    • FRI
    • SAT
    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR